window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); लापरवाही: जनपद ऑफिस के बाथरूम में मिली भारी मात्रा में आयरन की एक्सपायरी टेबलेट - MPCG News

लापरवाही: जनपद ऑफिस के बाथरूम में मिली भारी मात्रा में आयरन की एक्सपायरी टेबलेट

जनपद सीईओ ने कहा, मुझे नहीं जानकारी

शहडोल। शहडोल जिले में जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बुढार जनपद पंचायत कार्यालय परिषर के बाथरूम में भारी मात्रा में आयरन की एक्सपायरी गोलियां मिली हैं। सरकार की ओर से ये टेबलेट गर्भवती महिला और बच्चियों को फ्री में बांटने के लिए आई थी। लेकिन जरूरतमंदों तक यह दवा नहीं पहुंचीं और रखी-रखी एक्सपायर हो गईं।

गर्भवती महिलाओं और बच्चियों के शरीर में आयरन की कमी न हो इसके लिए सरकार की तरफ से आयरन की टेबलेट फ्री में बांटी जाती है, लेकिन बुढार ब्लाक में अधिकरियों की लापरवाही के चलते दवाई जरूरतमंदों तक पहुंचने के पहले ही एक्सपायरी हो गई और जनपद पंचायत बुढार के बाथरूम में भारी तादात में पड़ी मिली है। मामला उजागर होने के बाद अधिकारी पल्ला झाड़ रहे हैं। बता दें कि टैबलेट में मेन्युफैचरिंग तारीख 2014 लिखी हुई है और एक्सापायरी डेट 2016 तक थी। लेकिन इसका वितरण नहीं किया गया और अब इसे ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही है।

Related posts

ग्रहण 2023 : शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में रखी गई खीर में अमृत वर्षा नहीं होगी, चंद्रमा की 16 कलाओं पर लगेगा ग्रहण

MPCG NEWS

बाप का राज है क्या जो मेरा वीडियो बनाओगे…: BJP पार्षद ने पशु प्रेमियों को दी धमकी

MPCG NEWS

TRANSFER: बैतुल, छिंदवाड़ा समेत कई जिले के प्रिंसिपल के थोकबंद तबादले

MPCG NEWS

Leave a Comment