window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); रिश्वतखोर निकला पटवारीः लोकायुक्त ने पांच हजार घूस लेते किया गिरफ्तार - MPCG News

रिश्वतखोर निकला पटवारीः लोकायुक्त ने पांच हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

खसरा संसोधन के लिए मांगी थी घूस

कटनी। मध्यप्रदेश में रिश्वखोर सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक हल्का पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने बरही तहसील में पदस्थ पटवारी जयप्रकाश सिंह को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। लोकायुक्त पुलिस बताया कि आरोपी पटवारी के द्वारा राज किशोर से नामांतरण के दस्तावेजों को कंप्यूटर में चढ़ाने की एवज में 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत आवेदक राजकिशोर ने लोकायुक्कत से की थी।

योजना के मुताबिक आज बड़ी तहसील में आरोपी पटवारी जेपी सिंह को प्रार्थी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी से घूस की राशि 5 हजार बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जानकारी रेखा प्रजापति, लोकायुक्त निरीक्षक ने दी।

Related posts

बागेश्वर धाम की शरण मे जाएंगे कमलनाथ: 13 फरवरी को करेंगे हनुमान जी की पूजा

MPCG NEWS

सारणी: उत्कल उड़िया समाज के जिला अध्यक्ष बने कुबेर डोंगरे

MPCG NEWS

खबर का असर: जनता की प्यास पर लापरवाही पड़ी भारी, 39 खाली मटकों ने ठेकेदार की खोल दी पोल

MPCG NEWS

Leave a Comment