window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); रायसेन रेप केस के आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर - MPCG News

रायसेन रेप केस के आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर

पुलिस की राइफल छीनकर भागने की कोशिश

भोपाल/रायसेन, जीत आम्रवंशी। छह साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर गौहरगंज लाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस वाहन पंचर हो गया। मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने सब-इंस्पेक्टर की राइफल छीन ली और भागने की कोशिश की। बचाव में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें सलमान घायल हो गया। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

औबेदुल्लागंज SDOP शीला सुराणा ने बताया कि आरोपी हिरासत में था और पंचर होने पर जैसे ही मौका मिला, उसने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली लगी। वर्तमान में सलमान अस्पताल में उपचाराधीन है और ठीक होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

भोपाल में रिश्तेदारों के पास छुपा था सलमान

आरोपी सलमान वारदात के बाद जंगल के रास्ते भागकर भोपाल पहुंचा था। उसके रिश्तेदार गांधीनगर में चाय का ठेला लगाते हैं। पुलिस को जैसे ही उसकी लोकेशन मिली, सलमान दुकान पर चाय पीने आया और वहीं से पकड़ा गया।

ग्रामीणों और संगठनों में आक्रोश

आरोपी की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने के बाहर बड़ी संख्या में जुट गए और नारेबाजी करने लगे। आरोपी को उनके हवाले करने की मांग की गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस उसे तुरंत भीतर ले गई और सुरक्षा बढ़ा दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और मासूम को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है।

Related posts

सारणी: मनमाने दामों में बिक रही शराब, नहीं हो रही कार्रवाई

MPCG NEWS

MP ब्रेकिंग: थाने में घुसकर अपराधियों को लॉकअप से छुड़ा ले गए बदमाश, देखे वीडियो

MPCG NEWS

कोर्ट के फैसले के उपरांत शनिवार को धनबाद के नाजिर जमीन पर दखल ,चंद्रावती देवी की जमीन जिसका कुल रकवा 6 डिसमिल

MPCG NEWS

Leave a Comment