window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); रायसेन में किसान का बेटा बना सहायक संचालक (स्कूल शिक्षा विभाग) मुकाम हासिल करने पर परिवार में खुशी का माहौल - MPCG News

रायसेन में किसान का बेटा बना सहायक संचालक (स्कूल शिक्षा विभाग) मुकाम हासिल करने पर परिवार में खुशी का माहौल

 

रायसेन

नगर में एक किसान के बेटे प्रियांश शर्मा का सहायक संचालक शिक्षा विभाग के पद पर चयन हुआ है जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल है वही उन्हें उनके मित्रों ने भी बधाई दी है।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 11 निवासी किसान संतोष शर्मा के बेटे प्रियांश शर्मा का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग 2021 की परीक्षा के परिणाम में सहायक संचालक शिक्षा विभाग के पद पर चयन हुआ है। प्रियांश शर्मा ने बताया की उन्होंने रायसेन में घर पर रहकर ही स्वयं अध्ययन किया और उनकी सफलता में माता पिता और शिक्षकों ने काफी योगदान दिया । प्रियांश की माता जी संध्या शर्मा गर्ल्स स्कूल रायसेन में शिक्षिका है।

प्रियांश शर्मा ने द्वितीय प्रयास में यह सफलता हासिल की । प्रथम प्रयास का उनका परीक्षा परिणाम 13% ओबीसी आरक्षण केस के कारण होल्ड पर है!

इंटरव्यू में उनसे रायसेन जिला,किसानों की समस्या और समाधान,हॉबी,संविधान,कर्रेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे गए! जिनके प्रियांश द्वारा काफी अच्छे से उत्तर दिए गए और इंटरव्यू में उन्हें अच्छे अंक प्राप्त हुए!

Related posts

संजय नगर की खाद गोदाम में निरस्त खाद का लगा भंडार हम्मालों कर्मचारियों की होती है परेशानी किसानों ने गोदाम से रिजेक्ट खाद बाहर करने की उठाई मांग

MPCG NEWS

घोड़ाडोंगरी में बन रहा अलसिया, कबाड़ी बना करोड़पति – प्रसाशन मौन

MPCG NEWS

कान्हान बचाओ मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष बंटी साहू को मिला सम्मान

MPCG NEWS

Leave a Comment