window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); राजस्व मंत्री करन सिंह वर्मा के बिगड़े बोल महिला तहसीलदार पर की टिप्पणी का हुआ विरोध, राजस्व अमला गया हड़ताल पर - MPCG News

राजस्व मंत्री करन सिंह वर्मा के बिगड़े बोल महिला तहसीलदार पर की टिप्पणी का हुआ विरोध, राजस्व अमला गया हड़ताल पर

राजस्व मंत्री करन सिंह वर्मा के बिगड़े बोल महिला तहसीलदार पर की टिप्पणी का हुआ विरोध, राजस्व अमला गया हड़ताल पर
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन। प्रदेश के राजस्व मंत्री करन सिंह वर्मा हमेशा बयानबाजी टिप्पणी कर सुर्खियों में बने रहना उनकी आदत से हो गई है।हाल ही में सीहोर के राजस्व मंत्री वर्मा द्वारा एक राजस्व महिला अधिकारी के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में रायसेन जिले के तहसीलदार नायब तहसीलदार और पटवारी हड़ताल पर चले गए थे। सभी राजस्व अधिकारियों ने कलेक्टर अरविंद दुबे को ज्ञापन सौंपने के बाद हड़ताल शुरु कर दी थी। जिले के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में राजस्व अधिकारियों ने मंत्री की टिप्पणी को अमर्यादित करार दिया है। जिसे लेकर नाराजगी जताई। राजस्व अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणियां सहन नहीं की जाएंगी। इस विवाद के चलते रायसेन जिले सहित प्रदेश के अन्य तहसीलों में भी राजस्व अधिकारियों ने हड़ताल शुरु कर दी है। इधर मंत्री से अपनी टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई है। इधर इस हड़ताल के चलते सोमवार से तहसीलों में काम नहीं हुए। कई लोग वापस लौट गए।विरोध ज्ञापन देने वालों में तहसीलदार रायसेन डॉ हर्ष विक्रम सिंह प्रमोद उइके बाड़ी सहित नायब तहसीलदार, तहसीलदार मौजूद रहे।

Related posts

होम वोटिंग कराने वाले मतदान दल एवं माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण

MPCG NEWS

545 मतदाता घर पर ही करेंगे मतदान घर पर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने गठित दलों को दिया गया प्रशिक्षण

MPCG NEWS

जिले में 04 नवम्बर से 09 नवम्बर तक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन

MPCG NEWS

Leave a Comment