window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); रबि फसलों की बोवनी के बाद बदलेगा मौसम...आसमान छाए हल्के भूरे रंग के बादल - MPCG News

रबि फसलों की बोवनी के बाद बदलेगा मौसम…आसमान छाए हल्के भूरे रंग के बादल

रबि फसलों की बोवनी के बाद बदलेगा मौसम…आसमान छाए हल्के भूरे रंग के बादल
क्या बोले कृषि वैज्ञानिक

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

नकतरा कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ स्वप्निल दुबे का कहना है कि अब रबि फसलों की बोवनी के बाद से मौसम में हल्की सी सर्दी और बढ़ेगी। उनका कहना था कि इस बार तालाबों में अच्छा पानी है। ऐसे में किसान 100 प्रतिशत बोवनी करेंगे। उनका कहना था कि बोवनी के साथ ही खेतों में पानी लगने से इसका असर भी मौसम पर पड़ेगा। इसके बाद तामपान में और गिरावट दर्ज होगी साथ ही सुबह-शाम हल्की सर्दी का अहसास होने लगेगा। उन्होंने आगे मौसम साफ रहने और पारे में गिरावट आने की संभावना जताई है।
रायसेन।इस बार जिले में भले ही औसत बारिश का आंकड़ा पूरा हो गया है। बारिश से इस बार अक्टूबर की शुरूआत में ही मौसम में बदलाव दिखाई देने लगा है। अब लोगों को दिन में हल्की सी गर्मी का अहसास हो रहा है जबकि शाम से मौसम सुहाना होने लगा है। पिछले एक सप्ताह से जिले में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक सप्ताह पहले तक 25 डिग्री के आसपास रहने वाला जिले का न्यूनतम तापमान अब 21 से 22 डिग्री के बीच बना हुआ है। ऐसे में लोगों को सुबह से शाम तक सुहाने मौसम का आनंद मिल रहा है। वहीं दिन का तापमान में भी उतार-चढ़ाव के बीच 31 से 33 डिग्री के बीच चल रहा है। मौसम विभाग की माने तो अब तापमान में लगातार कमी आएगी। पखवाड़े के बाद हल्की सर्दी की संभावना जताई है। फिलहाल लोगों को सुबह और शाम के मौसम से खुश दिखाई दे रहे है।

Related posts

आबकारी वृत बेगमगंज द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही” कलेक्टर महोदय जिला

MPCG NEWS

विधायक डॉ चौधरी ने भानपुरगंज में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

MPCG NEWS

संजय नगर की खाद गोदाम में निरस्त खाद का लगा भंडार हम्मालों कर्मचारियों की होती है परेशानी किसानों ने गोदाम से रिजेक्ट खाद बाहर करने की उठाई मांग

MPCG NEWS

Leave a Comment