window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मेक्स इंडिया न्यूज के संपादक हितेश शर्मा बने राष्ट्रीय सचिव - MPCG News

मेक्स इंडिया न्यूज के संपादक हितेश शर्मा बने राष्ट्रीय सचिव

भारतीय पत्रकार संघ में मिली बड़ी जिम्मेदारी, शुभकामनाएं देने वाली की लगी कतार 

इंदौर। पत्रकारिता जगत से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। भारतीय पत्रकार संघ (बीपीएस) ने इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार हितेश शर्मा को राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर की गई है। हितेश शर्मा के दीर्घकालीन पत्रकारिता अनुभव, समाज के प्रति सक्रियता और पत्रकारों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को उम्मीद है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्य करेंगे।

यह नियुक्ति राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर के प्रस्ताव तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बलराम मिश्रा के निर्देशन में की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि हितेश शर्मा विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को और मजबूत एवं व्यापक बनाएंगे।

नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव हितेश शर्मा का कार्यकाल एक वर्ष के लिए निर्धारित किया गया है और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पत्रकारिता जगत में इस नियुक्ति को लेकर खुशी का माहौल है और विभिन्न सामाजिक व पत्रकार संगठनों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Related posts

छिंदवाड़ा: राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने तक उधारी बंद

MPCG NEWS

सेंट फ्रांसिस स्कूल की मनमानी पर जांच टीम गठित, DEO ने लिया संज्ञान

MPCG NEWS

सारनी: नही होगा 26 जनवरी में रामरख्यानी स्टेडियम में कार्यक्रम

MPCG NEWS

Leave a Comment