window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुलताई: 64 दिन में 1800 किमी का पैदल सफर तय कर आज मुलताईं पहुचेगी मां तापी सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा - MPCG News

मुलताई: 64 दिन में 1800 किमी का पैदल सफर तय कर आज मुलताईं पहुचेगी मां तापी सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा

आज समापन समारोह के साक्षी होंगे कई दिग्गज नेता

मुलताई। पुण्य सलिला मां ताप्ती के 8 उदगम स्थली मुलताईं से बीते 2 जनवरी को प्रारंभ हुई मां ताप्ती सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा आज राविवार को 64दिन में 1800 किमी का सफर तय कर वापस मुलताईं पहुचेगी। जिसका समापन आज रविवार को होंगा। समापन अवसर पर सिद्ध महात्मा महामंडलेश्वर हंसानंद तीर्थ कपिलेश्वर जिला धूलिया महाराष्ट्र , महामंडलेश्वर महंत ओमकार दास जी महाराज , महाकाल कारीडोर के प्रणेता केबिनेट दर्जा प्राप्त मेला क्षेत्र एवं धार्मिक प्राधिकरण बोर्ड प्रमुख माखनसिह चौहान,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्थानीय विधायक सुखदेव पांसे, सांसद डीडी उईके,पुर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल,बुरहानपुर विधायक सुरेन्द्र सिंह ठाकुर उर्फ शेरा भैय्या , विशेष रूप से पधार रहे हैं। यात्रा संयोजक संजय राजू पाटनकर ने बताया कि समारोह में पुर्व विधायक चंदशेखर देशमुख, पुर्व विधायक डाक्टर पंजाबराव बोडखे,रोजगार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हेमंत विजय राव देशमुख,जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार,पुर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे , भारत भारती शिक्षा समिति प्रमुख जल प्रहरी मोहन नागर , नपा अध्यक्ष नीतू प्रह्लाद सिंह परमार , पुर्व नपा अध्यक्ष जीए बारस्कर , पुर्व नपा अध्यक्ष हेमंत शर्मा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर परिक्रमा पदयात्रा के समापन सामारोह के साक्षी बनकर और मां ताप्ती सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा मे 64 दिन में 1800 किमी की यात्रा कर इतिहास रचने वाले पदयात्रियों को सम्मानित किया जाएगा।जिसके नगर में परिक्रमा शोभायात्रा निकाली जाएगी।शोभायात्रा मां ताप्ती उदगम स्थल ताप्ती सरोवर पहुचेगी जहां महा आरती के बाद यात्रा को विराम दिया जाएगा।

Related posts

मुलताई: आवासीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के लिए विद्यार्थियों का हुआ चयन

MPCG NEWS

महु पथरई हनुमान मंदिर पर रामायण एवं सुंदरकांड का किया आयोजन

MPCG NEWS

MP में फिल्म आदिपुरुष पर सियासतः हनुमान जी उठायेंगे आदिपुरुष के खिलाफ आवाज

MPCG NEWS

Leave a Comment