window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुलताई: भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने वाले भाजपा नेताओ को ईमानदारी की बात करना शोभा नही देता - सुखदेव पांसे - MPCG News

मुलताई: भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने वाले भाजपा नेताओ को ईमानदारी की बात करना शोभा नही देता – सुखदेव पांसे

भाजपा नेताओं द्वारा कमलनाथ पर लगाए आरोपो का विधायक पांसे ने दिया जवाब

मुलताई। जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुर्व में रिश्वत लेते हुये पकड़ाये हो उस पार्टी के लोगों के मुंह से सुचिता और ईमानदारी की बात अच्छी नही लगती है। नगर पालिका और जनपद के भ्रष्ट अधिकारियों को जिस पार्टी के अध्यक्ष एवं नेताओं का सरंक्षण प्राप्त हो उनकों किसी से सवाल पूछना और ईमानदारी की बात करना शोभा नही देता है। यह आरोप पूर्व मंत्री विधायक सुखदेव पांसे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में लगाया है। श्री पांसे ने 14 जनवरी को आमला ब्लॉक के खेड़ली बाजार में आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आगमन को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा जिला मुख्यालय मे प्रेस वार्ता में लगाए आरोप के जवाब में शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। श्री पांसे ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तो सभी के लिए 100 रूपये प्रतिमाह बिजली बिल कर दिया था किन्तु वर्तमान भाजपा सरकार एक ही व्यक्ति को एक महीने में 100 यूनिट दूसरे महीने में 120 यूनिट तीसरे महीने में 135 यूनिट चौथे महिने में 150 यूनिट का बिल देकर गरीब जनता का खून चूस रही है। कमलनाथ के कार्यकाल में जिले की नगरीय निकाय मुलताई, आमला, बैतूल, आठनेर सहित अन्य नगरों में जल आवर्धन योजना के लिए करोड़ों रूपये दिये। भाजपा के 30 साल के शासन में भाजपा के सांसदों ने क्या किया ? 15 महीने के कार्यकाल में कमलनाथ ने ट्युबवैल खनन एवं पानी के लिए प्रदेश मेें बैतूल जिले को सबसे ज्यादा राशि दी। 32 करोड़ रूपए की लागत से मुलताई-बोरदेही मार्ग केन्द्रीय निधि से बनाया। नागपुर से बैतूल तक का फोरलेन जिसकों दस साल हो गये आज भी चकाचक है। भाजपा नेता आज भी बैतूल से ईटारसी तक फोरलेन नही बना पाये और सवाल पूछने में इन्हें शर्म नही आती है। आज 30 सालों से भाजपा के सांसद है,आमला से विधायक है जो एक भी ट्रेन का मुलताई में स्टापेज नही करा पाए,जो महानदी और दादाधाम चलती थी वह बंद हो गई। सारणी पाथखेड़ा को उजाड़ दिया। नये पावर हाउस और खदानें नही खुलवाई, व्यापारियों ने एक महीने तक हड़ताल की। सिर्फ आश्वासन के सिवाय कुछ नही दिया। भला किया है तो सिर्फ अडानी, अंबानी जैसे बड़े-बड़े लोगों का। धीरे-धीरे पूरा देश बेच देगे, पूरे देश के संसाधनों पर एक दिन इनका कब्जा होगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गौशालाए खोली लेकिन भाजपा सरकार ने चारा की राशि देना बंद कर दिया। मांस निर्यात में भारत को आठवें से पहले स्थान पर ला दिया। भाजपा की यह उपलब्धि है।
विधायक पांसे ने कहां भाजपा नेताओं पर यह कहावत सूप बोले तो बोले चलनी भी बोले जिसमें बहत्तर छेद पूरी तरह लागू होती है। श्री पांसे ने भाजपा सांसद और आमला भाजपा विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा भाजपा के शासन काल में आमला से रेलवे का बेसमेट किचन चला गया, लोको शेड चला गया।सारणी में 600 मेगावाट की नई विद्युत इकाई भी नही लग पाई। कोई खदान नही खुल पाई है। सारणी के व्यापारियों ने सरेआम भाजपा विधायक का नगर पालिका चुनाव के दौरान विरोध किया और सारनी को उजाडऩे वाले जनता के हितेषी बनकर बनकर प्रेस वार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आरोप लगा रहे हैं। आरोप लगाने के पहले अपने दामन में झांक लेते तो बेहतर होता।

Related posts

MP में बंद होंगे अहाते, बैठकर शराब पीने पर भी लगी रोक, शिवराज कैबिनेट ने लिए फैसले

MPCG NEWS

मुलताई: आवासीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के लिए विद्यार्थियों का हुआ चयन

MPCG NEWS

ब्रेकिंग: MP में कल से हड़ताल पर जाएंगे 100 डायल के ड्राइवर, जाने क्या है वजह ?

MPCG NEWS

Leave a Comment