window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुलताई: जय श्री राम जय श्री हनुमान के जयकारों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा - MPCG News

मुलताई: जय श्री राम जय श्री हनुमान के जयकारों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

मुलताई। पवित्र नगरी में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के बजरंग दल चौक पर भगवान श्रीराम और हनुमान जी के छायाचित्र का पूर्व मंत्री विधायक सुखदेव पांसे,जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार,रोजगार निर्माण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हेमंत विजयराव देशमुख,भाजपा नेता नरेश फाटे,राजू पवार,समाजसेवी लोकेश गीदकर सहित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूजन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद भगवान श्रीराम,भगवान श्रीहनुमान के जयकारों के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम, भगवान भोलेनाथ और पवन पुत्र हनुमान जी की आकर्षक झांकी शामिल थी। वही यात्रा में डीजे पर बज रहे भक्ति गीत पर युवा नृत्य करते हुए और जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर बजरंगदल चौक जयकारों से गूंज उठा था। साथ ही यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान भी भक्ति भाव के माहौल से पवित्र नगरी सरोबार हो गई थी।

श्रीराम सेना में भी निकाली यात्रा
श्रीहनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीराम सेना द्वारा बस स्टैंड पर स्थित दुर्गा मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में युवतियां हाथों में तलवार और लाठियों को लेकर करतब दिखाते हुए चल रही थी । साथ ही यात्रा में भगवान हनुमान के साथ अयोध्या में निर्मित हो रहे श्रीराम मंदिर की झांकी भी शामिल थी।

Related posts

TRANSFER BREAKING: बैतूल, छिंदवाड़ा समेत इन जिलों में हुई SP की नियुक्ति

MPCG NEWS

ड्रीमलैंड सिटी में कालोनी नाइजर्स नही कर रहा है विकास कार्य, एसडीएम एवं सीएमओ को सौपा ज्ञापन

MPCG NEWS

दुकानों में जल रही मौत की गैस: राहुल गैस एजेंसी की मनमानी से हादसा करीब, जिम्मेदार मौन ?

MPCG NEWS

Leave a Comment