window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुलताई: आपसी विवाद में पड़ोसी ने ईट मारकर की ग्रामीण की हत्या - MPCG News

मुलताई: आपसी विवाद में पड़ोसी ने ईट मारकर की ग्रामीण की हत्या

मुलताई। बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम बामला में मामूली विवाद में पड़ोसी ने ग्रामीण की हत्या कर दी। बोरदेही पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बामला निवासी बुजुर्ग महिला संपतिया बाई विश्वकर्मा के घर के सामने रहने वाला संतोष यदुवंशी किसी बात को लेकर संपतिया बाई के साथ विवाद कर रहा था। उसी दौरान संपतिया बाई के पुत्र सुभाष ने संतोष को विवाद करने से मना किया तो संतोष मारपीट करते हुए सुभाष का गला दबाने लगा। उस दौरान सुभाष की पत्नी संगीता ने बीच बचाव कर संतोष को घर भेज दिया। लेकिन संतोष कुछ दूरी पर जाने के बाद पुनः वापस आकर सुभाष से विवाद करने लगा और विवाद के दौरान संतोष ने ईट का टुकड़ा उठाकर सुभाष को मार दिया जिसके कारण सुभाष सिर के बल जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। इस दौरान संतोष मौके से भाग गया । परिजनों ने सुभाष को उठाकर घर की छपरी में लेकर आया ।लेकिन गंभीर चोट आने से सुभाष विश्वकर्मा 53 साल की मौत हो गई थी।मृतक सुभाष की पत्नी संगीता ने घटना की जानकारी बोरदेही पुलिस थाने में दी । सूचना पर बोरदेही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। संगीता विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी संतोष पिता इंदल यदुवंशी निवासी ग्राम बामला के खिलाफ धारा 302 भादवि के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

घोड़ाडोंगरी में कब होगी अतिक्रमण पर कार्यवाही ?

MPCG NEWS

मुलताई नगर पालिका में उपयंत्री नही होने से निर्माण कार्य में हो रही रुकावट

MPCG NEWS

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजनाः महिलाओं के लिए सबसे जरूरी खबर

MPCG NEWS

Leave a Comment