window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुलताईं में भाजपा को लगा बड़ा झटका: नपाध्यक्ष समेत समर्थकों के कांग्रेस पार्टी में हुई शामिल - MPCG News

मुलताईं में भाजपा को लगा बड़ा झटका: नपाध्यक्ष समेत समर्थकों के कांग्रेस पार्टी में हुई शामिल

भाजपा से पार्षद चुनाव जीत कर बनी थी नपाध्यक्ष

मुलताईं। नगरपालिका मुलताईं के गुरूसाहब वार्ड से भाजपा की टिकिट से पार्षद चुनाव जीतकर नगर पालिका अध्यक्ष बनी नीतू परमार बुधवार को समर्थकों के साथ भोपाल पहुचकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गई। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं मुलताईं विधायक सुखदेव पांसे भी मौजूद थे। विधानसभा चुनाव के पहले नीतू परमार का कांग्रेस में शामिल हो जाना भाजपा के लिए एक बढ़ा झटका है। गौरतलब है कि नगरपालिका मुलताईं के हुए पार्षद चुनाव में भाजपा पार्षदो ने 15 में 9 वार्डो में जीत हासिल की थी। इसके बावजूद भाजपा नगरपालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव जीतने में नाकाम रही। भाजपा की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार वर्षा गड़ेकर के खिलाफ सामान्य वर्ग की नीतू परमार ने अध्यक्ष का चुनाव लड़ा जो कि कांग्रेस के 6 पार्षदो के साथ स्वयं सहित भाजपा के 2 पार्षदो के वोट से नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव जीती। जिसके बाद भाजपा ने नीतू परमार उनके पति प्रहलाद सिंह परमार,समर्थक भीम सिंह चंदेल,सहित पार्षद पंजाबराव चिकाने एवं रितेश विश्वकर्मा को भाजपा से निष्काषित कर दिया था। तब से नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती परमार के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी।

जिसके बाद समय के साथ समीकरण बदलते गए और आज बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष नीतू सिंह परमार करीब 200 समर्थकों के साथ भोपाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पहुचीं जहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नपाध्यक्ष श्रीमती परमार के साथ प्रहलाद सिंह परमार, बसपा के हेमंत वाईकर,आप की नीरज लोधी,सुनील शर्मा सहित 200 समर्थकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधान सभा चुनाव के पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमति परमार के समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा को बढ़ा झटका लगा है। नगर का गुरूसाहब वार्ड जो पुर्व से भाजपा का वार्ड रहा है। नीतू परमार के समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल होने भाजपा को वार्ड सहित में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Related posts

18 जून को बैतूल ज़िले में SIF मनाएगा फादर्स डे

MPCG NEWS

VIDEO: MP में दिल दहलाने वाली घटना, बीच सड़क पर युवक जिंदा जला, मौत से पहले चिल्लाता रहा, मुझे बचा लो

MPCG NEWS

सारणी: द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु, पर्चे और अनाउंसमेंट कर दिया गया शिव संदेश

MPCG NEWS

Leave a Comment