window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुलताईं की प्रीति कुमरे ने 10वीं बोर्ड में प्रदेश की टॉप टेन सूची में बनाया स्थान - MPCG News

मुलताईं की प्रीति कुमरे ने 10वीं बोर्ड में प्रदेश की टॉप टेन सूची में बनाया स्थान

मुलताईं। नगर के सीएम राइस में स्कूल में अध्ययनरत प्रीति कुमरे ने 10वी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन सूची में 10 स्थान हासिल कर अपने माता पिता एवं स्कूल नगर का नाम रोशन किया हैं। नगर के भगत सिंह वार्ड में रहने वाली छात्रा प्रीति कुमरे के पिता स्व.गुलाबसिंह कुमरे नगर पालिका मुलताईं में कार्यरत थे। बीते फरवरी माह में लंबी बीमारी के चलते पिता निधन हो गया था। जिसके बाद प्रीति हताश हो गई थी। लेकिन प्रीति की माता के साथ स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों ने छात्रा प्रीति को एक दुखद दौर से उबरने के लिए संबल प्रदान किया और प्रीति ने अपने स्वर्गीय पिता का सपना पूरा करने के लिए लगन के साथ पढ़ाई की।जिसके चलते प्रीति कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन सूची में दसवां स्थान अर्जित करने में सफल रही।गुरुवार को आए दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में एक्सीलेंस सीएम राइज स्कूल में कक्षा दसवीं में अध्यनरत अंग्रेजी माध्यम की छात्रा प्रीति गुलाब सिंग कुमरे ने 500 में से 485 अंक हासिल करते हुए प्रदेश की टॉप टेन सूची में अपना स्थान बनाया। छात्रा प्रीति ने सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल की है। छात्रा प्रीति ने बताया उसने कक्षा आठवीं तक शिशु विद्या विहार स्कूल में अध्ययन किया।

जिसके बाद कक्षा नवमी से सीएम राइज एक्सीलेंस स्कूल में प्रवेश लिया।छात्रा प्रीति ने बताया भविष्य में उसका लक्ष्य सिविल सेवा में जाने का है। छात्रा प्रीति की इस उपलब्धि पर गुरुवार को सीएम राइज स्कूल में प्राचार्य संदीप गणेशे सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रा प्रीति का सम्मान कर बधाई दी।

Related posts

Betul ब्रेकिंग: सीएस और बैतूल कलेक्टर के खिलाफ लोकायुक्त में हुई शिकायत

MPCG NEWS

सारणी: छात्रावास के छात्रों के साथ अश्लिल हरकत करने वाला आरोपी चंद घण्टो में गिरफ्तार

MPCG NEWS

घोड़ाडोंगरी सीएमओ की कार्य शैली से कर्मचारियों में मचा हड़काम

MPCG NEWS

Leave a Comment