window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविरों के माध्यम से नागरिकों को मिल रहा योजनाओं का त्वरित लाभ - MPCG News

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविरों के माध्यम से नागरिकों को मिल रहा योजनाओं का त्वरित लाभ

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविरों के माध्यम से नागरिकों को मिल रहा योजनाओं का त्वरित लाभ
बाड़ी जनपद की ग्राम पंचायत धौखेड़ा में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर संपन्न
*दैनिक हरि दृष्टि एक्सप्रेस जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी *जिला रायसेन*

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शनिवार को बाड़ी जनपद की ग्राम पंचायत धौखेड़ा में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बाड़ी जनपद अध्यक्ष कलेक्टर अरविंद दुबे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधी और अधिकारी भी सम्मिलित हुए। शिविर में कलेक्टर अरविंद दुबे ने उपस्थित ग्रामीणों को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान तथा शिविर आयोजन के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि शासन द्वारा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिले में योजनाओं के लाभ से शेष रहे हितग्राहियों को मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविरों के माध्यम से गॉव में ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां शिविर में कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन लेते हुए उनका निराकरण किया जा रहा है। जो भी ग्रामीण पात्र होने के बाद भी योजनाओं का लाभ लेने से छूट गए हैं वह यहां आवेदन दें। जिससे कि उन्हें भी योजनाओं का लाभ मिले। शिविर में आयुष्मान कार्ड संबल कार्ड खाद्यान्न पात्रता पर्ची खसरा–खतौनी की नकल सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए।

Related posts

विस्थापित वनग्राम काँकड़ी में आरोग्य हेल्थ एसोसिएशन भोपाल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श परीक्षण शिविर लगाया गया।

MPCG NEWS

दशहरा उत्सव रावण दहन कार्यक्रम देखने उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ सड़कें व परिसर हुआ जाम रामलीला का मंचन देखने उमड़े दर्शक

MPCG NEWS

अतिथि शिक्षकों के होली के रंग रहेंगे फीके 3 माह से अतिथि शिक्षकों को प्राप्त नहीं हुआ है वेतन

MPCG NEWS

Leave a Comment