window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); महिला से छेड़खानी एवं जान से मारने के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग - MPCG News

महिला से छेड़खानी एवं जान से मारने के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

महिला से छेड़खानी एवं जान से मारने के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन-थाना कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम याकूबपुर निवासी विनीता बाई पत्नी देवीसिंह उम्र २७ वर्ष निवासी राहुल नगर ने याकूबपुर निवासी गुड्डू रावत के खिलाफ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।जिसमें आरोपी पर अपराध धारा ४५२,३५४,५०६ भादवि का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। लेकिन पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है जिससे अपराधी के हौसले बुलंद हैं और वह फरियादी को रिपोर्ट वापिस लेने के लिए दवाब बना रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है जिससे पीड़ित महिला बहुत परेशान हैं आरोपी के खिलाफ कई मामलेे भी पहले से दर्ज हैं ।आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन विगत दिनों दिया गया है आरोपी का आतंक पूरे गांव में व्याप्त है।उक्त आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।

Related posts

68 वीं राष्ट्रीय शालेय हॉकी अंडर -17 प्रतियोगिता रोहतक हरियाणा दिनांक 22.11.2024 से 27.11.2024 के मध्य प्रदेश घोषित ।

MPCG NEWS

नए कानून को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में उपस्थित पत्रकारों को दी जानकार01 जुलाई 2024

MPCG NEWS

सांचेत सोसाइटी में किसानों को खाद का एक दाना भी नहीं मिला बड़े और रसूखदारों को समिति प्रबंधक द्वारा हाथों-हाथ ब्लैक मार्केट खादबेची छोटे केकिसान मुंह ताकते ही रह रहे खाद के लिए मची मारामारी

MPCG NEWS

Leave a Comment