window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जोश: मंडीदीप कार्यशाला में लक्ष्य को प्राप्त करने का लिया संकल्प - MPCG News

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जोश: मंडीदीप कार्यशाला में लक्ष्य को प्राप्त करने का लिया संकल्प

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जोश: मंडीदीप कार्यशाला में लक्ष्य को प्राप्त करने का लिया संकल्प
-संभाग प्रभारी कांतिदेव सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यशाला में की सहभागिता

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत मंडीदीप नगर मंडल में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऊर्जावान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पार्टी के संभाग प्रभारी कांतिदेव सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, और प्रत्येक कार्यकर्ता का यह कर्तव्य है कि वे समाज के हर व्यक्ति को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें।ताकि पार्टी की जड़ें और भी गहरी मजबूत हों और अधिक से अधिक लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनें।
कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर जीवन पाल प्रेमशंकर साहू पूजा मिश्रा,तेज सिंह नागर पूर्व नपाध्यक्ष बद्रीसिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यशाला के दौरान सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा किए और सदस्यता अभियान को और अधिक व्यापक बनाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच जोश और उत्साह देखते ही बनता था। उन्होंने एक स्वर में पार्टी के इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और कहा कि वे दिन-रात मेहनत करके समाज के हर व्यक्ति तक भाजपा का संदेश पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह सदस्यता अभियान एक ऐतिहासिक पहल है जो पार्टी को और अधिक सशक्त और व्यापक बनाएगा।संचालन मीडिया प्रभारी हरीबाबू साहू राकेश तोमर ने किया।

Related posts

शासकीय आईटीआई में आयोजित अप्रेटशिप ड्राइव में 13 आवेदकों का चयन

MPCG NEWS

MP Nursing breaking: हाईकोर्ट ने नर्सिंग छात्रों को दी बड़ी राहत

MPCG NEWS

MP में डिप्लोमा इंजीनियर्स ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 1 जुलाई को होगा प्रदेशव्यापी ज्ञापन

MPCG NEWS

Leave a Comment