window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); भाजपा की जिला स्तरीय सक्रिय सदस्यता कार्यशाला 15 अक्टूबर को प्रमुख नेताओं की उपस्थिति अनिवार्य - MPCG News

भाजपा की जिला स्तरीय सक्रिय सदस्यता कार्यशाला 15 अक्टूबर को प्रमुख नेताओं की उपस्थिति अनिवार्य

भाजपा की जिला स्तरीय सक्रिय सदस्यता कार्यशाला 15 अक्टूबर को प्रमुख नेताओं की उपस्थिति अनिवार्य
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन। भाजपा के प्रांत व्यापी आव्हान पर 15 अक्टूबर मंगलवार को शाम 4 बजे भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में सक्रिय सदस्यता प्रत्यक्ष कार्यशाला आयोजित की जा रही है।यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी हरीबाबू साहू ने बताया कि यह कार्यशाला संगठनात्मक मजबूती के लिए अहम मानी जा रही है। जिसमें जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा करेंगे।
कार्यशाला में शामिल होने वाले प्रमुख नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल संगठन जिला प्रभारी सुधीर अग्रवाल तथा समस्त मंडल अध्यक्ष गण मंडल महामंत्री मंडल प्रभारी जिला पदाधिकारी जिला स्तरीय सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति मंडल स्तरीय सक्रिय सदस्यता सहयोगी।
इस कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान की समीक्षा और संगठन की आगामी योजनाओं पर मंथन करना है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी इसमें शामिल होकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में विचार-विमर्श करेंगे।

Related posts

बेहतर भविष्य के लिए जल का संरक्षण और संवर्धन जरूरी जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने श्रमदान कर की प्राचीन किले पर स्थित तालाब बावड़ी की सफाई

MPCG NEWS

68 वीं राज्य शालेय हॉकी प्रतियोगिता बालक वर्ग में भोपाल संभाग विजेता एंव बालिका वर्ग में उप विजेता । बालक वर्ग में रायसेन के 7 एंव बालिका वर्ग में 11 खिलाड़ी सम्मिलित

MPCG NEWS

विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक डेहरिया द्वारा शाला परिवार को किया सम्मानित

MPCG NEWS

Leave a Comment