window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); ब्रेकिंग: MP में चड्डी बनियान गैंग फिर से सक्रिय, हथियारों के साथ घर में घुसकर की चोरी - MPCG News

ब्रेकिंग: MP में चड्डी बनियान गैंग फिर से सक्रिय, हथियारों के साथ घर में घुसकर की चोरी

CCTV में कैद, लोगों में दहशत, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर चड्डी–बनियान गैंग सक्रिय हो गया है। गैंग ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिससे रहवासियों में डर का माहौल है। वहीं गिरोह के आधा दर्जन सदस्य सीसीसीटी कैमरे में कैद हो गए है। वहीं पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगा है।

 

 

भोपाल में चड्डी बनियान गैंग ने फिर से आतंक मचाना शुरू कर दिया है। इस गिरोह ने रूबी भगवान एस्टेट कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें गैंग के सदस्य हथियारों के साथ दिखाई दे रहे है। कदमों की आवाज ना आए इसीलिए बिना चप्पल और जूते के पहुंचे।

 

घटना से लोगों में दहशत फैल गई है। इसे लेकर पुलिस पर FIR दर्ज नहीं करने का आरोप भी लगा है। वहीं रहवासियों ने कोलार पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल कोलार पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related posts

बीजेपी-कांग्रेस के बड़े नेताओं समेत 9 आरोपियों को 7 साल की सजा

MPCG NEWS

MP में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क की खुली पोल: उजागर हुआ भ्रष्टाचार

MPCG NEWS

जिले में तहसील मुख्यालय गैरतगंज के जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत संदूक के घोना मंदिर पर महात्मा गांधी के संस्कारों पर चलने के लिए स्वच्छ भारत मिशन का कार्यक्रम संपन्न हुआ

MPCG NEWS

Leave a Comment