window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); ब्रेकिंग: MP के जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: मर्चुरी में रखे शव की एक आंख कुतर गए चूहे - MPCG News

ब्रेकिंग: MP के जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: मर्चुरी में रखे शव की एक आंख कुतर गए चूहे

सुबह खून निकलता देख मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी

सागर। मध्यप्रदेश के सागर में जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पोस्टमार्टम रूम में रखे शव की आंख को चूहों ने कुतर डाला। सुबह जब शव को पोस्टमार्टम के लिए देखा गया, तो उसकी एक आंख गायब थी। यह देख परिजनों ने आपत्ति जताई और हंगामा करना शुरू कर दिया। अब लापरवाही के बाद अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर शाम आमेट गांव निवासी 32 वर्षीय मोती गौंड खेत में काम करने के दौरान बेहोश हो गया था. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था. जहां देर रात उसकी मौत हो गई थी. उसकी मौत के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस में रखा गया था, जहां पर दोनों डी फ्रिजर खराब होने के कारण शव खुलेआम टेबल पर रख दिया था।

इस दौरान देर रात एक आंख को चूहे कुतर गए. जब सुबह पीएम करने कर्मचारी मर्चुरी आए, तब उन्होंने देखा और इसकी जानकारी डॉक्टरों को दी. मोती की एक आंख गायब थी, उससे खून निकल रहा था. इसके बाद डॉक्टर ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है. यह देख परिजनों ने आपत्ति जताई और हंगामा करना शुरू कर दिया. अब मामला सामने आते ही अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।

Related posts

1नोटिस थमाने के बाद भी नींद से नहीं जागा आबकारी अमला…..सलामतपुर से गुजरे हाइवे पर नियम कायदों को ताक पर रखकर आबकारी नीति के विरुद्ध चल रही शराब दुकान

MPCG NEWS

CM शिवराज ने किया बड़ा ऐलान:अब होगी बुजुर्गों की पेंशन 1 हजार

MPCG NEWS

ब्रेकिंग: बैतुल जिले में दोहराई पुष्पा फिल्म की कहानी, लकड़ी माफिया बने डायरेक्टर

MPCG NEWS

Leave a Comment