window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बैतूल में बदलेगा सिस्टम: मिली नई कमान, IAS डॉ. सोनवणे की एंट्री, प्रशासन में हलचल - MPCG News

बैतूल में बदलेगा सिस्टम: मिली नई कमान, IAS डॉ. सोनवणे की एंट्री, प्रशासन में हलचल

2017 बैच के आईएएस, रीवा नगर निगम आयुक्त रह चुके हैं डॉ. सोनवणे

बैतूल। जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। नवागत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
पदभार ग्रहण के अवसर पर अपर कलेक्टर वंदना जाट, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवागत कलेक्टर का स्वागत किया।
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सोनवणे को बैतूल जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। आदेश के पालन में उन्होंने कार्यभार संभाल लिया।
डॉ. सौरभ संजय सोनवणे इससे पूर्व आयुक्त नगर निगम रीवा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके अनुभव से जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नवागत बैतूल कलेक्टर की तस्वीर

Related posts

क्या बैतूल जिलें में भगवंत नागवंशी के संरक्षण में चल रहा डुल्हारा से अवैध रेत उत्खनन ?

MPCG NEWS

शराबी पति के मारपीट करने से पत्नी ने डीजल डालकर स्वयं को आग लगाकर दी थी जान

MPCG NEWS

MP में फिर 9 साल की मासूम से दरिंदगी, आदिवासी बच्ची को बनाया हवस का शिकार

MPCG NEWS

Leave a Comment