window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बड़ी खबर: MP में नहीं होगी बस हड़ताल: सीएम डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद ऑपरेटर्स पीछे हटे - MPCG News

बड़ी खबर: MP में नहीं होगी बस हड़ताल: सीएम डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद ऑपरेटर्स पीछे हटे

2 मार्च की प्रस्तावित हड़ताल वापस, यात्रियों को बड़ी राहत

जीत आम्रवंशी, 9691851267
भोपाल। मध्यप्रदेश में 2 मार्च से प्रस्तावित बस हड़ताल ऐन वक्त पर टल गई। डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद बस ऑपरेटर्स ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान कर दिया। इस फैसले से प्रदेश के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें संभावित परिवहन ठप होने की आशंका सता रही थी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र तक सुगम, सुरक्षित और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बस ऑपरेटर्स की सभी व्यावहारिक समस्याओं का समाधान आपसी संवाद से निकाला जाएगा। साथ ही उन्होंने अपील की कि जनहित को देखते हुए हड़ताल का रास्ता न अपनाया जाए।

समत्व भवन में हुई अहम बैठक

सीएम निवास स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बैठक हुई। बैठक में शासन द्वारा जारी एक सूचना और अधिसूचना को लेकर बस संचालकों ने अपनी आपत्तियां और चिंताएं रखीं। उनका कहना था कि इन फैसलों से उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और तत्काल प्रभाव से संबंधित सूचना और अधिसूचना को होल्ड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद ही की जाएगी।

परिवहन मंत्री को दिए समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री को निर्देशित किया कि वे बस ऑपरेटर्स के साथ समन्वय बनाकर उनकी सभी व्यावहारिक कठिनाइयों का समाधान निकालें। उन्होंने कहा कि सरकार और परिवहन व्यवसायी एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि जनता को बेहतर सेवा देने में सहयोगी हैं।

सीएम के आश्वासन और सकारात्मक पहल के बाद मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन ने 2 मार्च से प्रस्तावित हड़ताल को औपचारिक रूप से वापस लेने की घोषणा कर दी। इससे प्रदेश में परिवहन व्यवस्था सामान्य बनी रहेगी और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

डॉ. मोहन यादव, परिवहन मंत्री और बस एसोसिएशन के साथ बैठक की तस्वीर

Related posts

स्कूल बस में घुसकर नाबालिक बच्चे से मारपीट करने के मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले को संज्ञान में लेते हुए बसडदेई पुलिस ने किया अपराध दर्ज।

MPCG NEWS

खनिज अधिकारी विहीन चल रहा दफ्तर अवैध खनिज का उत्खनन रेत बिना रॉयल्टी का परिवहन का गोरख धंधा

MPCG NEWS

कलेक्टर दुबे ने नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर किया निराकरण

MPCG NEWS

Leave a Comment