window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से किसानों को मिल रही बड़ी मदद - MPCG News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से किसानों को मिल रही बड़ी मदद

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से किसानों को मिल रही बड़ी मदद
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को किसानों की बहुत चिंता है और वह किसानों की उन्नति कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं। किसानों की चिंता करते हुए उनकी आर्थिक उन्नति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिनसें लाखों-करोड़ों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। यह कहना है सॉची जनपद के ग्राम डुमावली निवासी किसान धन्नालाल का। किसान धन्नालाल भी उन हितग्राही किसानों में शामिल हैं जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हर साल दो-दो हजार रू की तीन समान किस्तों में 06 हजार रू और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत हर साल तीन समान किस्तों में 06 हजार रू इस प्र्रकार हर साल कुल 12 हजार रू की राशि मिलती है। उन जैसे छोटे रकबे के किसान के लिए 12 हजार रूपए बहुत बड़ी रकम होती है। अब उन्हें खेती के काम के लिए किसी से ब्याज पर पैसे नहीं लेने पड़ते। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए धन्नालाल कहते हैं कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से किसानों को बहुत मदद मिल रही है।

Related posts

मुलताई: नगर पालिका अध्यक्ष मनोनीत होने पर वर्षा गढ़ेकर ने कार्यालय पहुँचकर लिया प्रभार

MPCG NEWS

जी.जी. नर्सिंग होम ने निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 100 लोगो ने करवाई जांच, 15 का होगा ऑपरेशन

MPCG NEWS

कॉन्वेंट स्कूल रायसेन की छात्राओं द्वारा पौधे रोपकर दिया हरियाली का संदेश

MPCG NEWS

Leave a Comment