window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); नेशनल एडवेंचर कैंप में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी सरोज कुमरे - MPCG News

नेशनल एडवेंचर कैंप में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी सरोज कुमरे

 

जुन्नारदेव

शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्रा सरोज कुमरे का चयन छिंदवाड़ा जिले से नेशनल एडवेंचरस कैंप हिमाचल प्रदेश के लिए हुआ है जहां पर छात्र मध्य प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। महाविद्यालय के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि चयनित छात्रा तीसरी ऐसी स्वयं सेविका है जिसे राष्ट्रीय शिविर में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पूर्व में महाविद्यालय की रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रश्मि नागवंशी ने दल प्रबंधक के रूप में राष्ट्रीय एकता शिविर में मध्य प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व किया था साथ ही एनएसएस की स्वयंसेविका जैनब बी खिलजी और प्रज्ञा चौहान ने भी राष्ट्रीय एकता शिविर में अपना परचम लहराया है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ नागवंशी ने बताया कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अशोक मराठे के आदेश एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वाय के शर्मा और जिला संगठक रविंद्र नाफड़े के निर्देशानुसार सरोज कुमारे हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय साहसिक शिविर में सहभागिता सुनिश्चित करेंगी।

Related posts

धनबाद के बरमसिया में हावड़ा रेलखंड पर मिला युवक का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

MPCG NEWS

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक

MPCG NEWS

आईजी सरगुजा रेंज अंकित गर्ग (भा.पु.से.) ने सूरजपुर जिले का किए दौरा।*

MPCG NEWS

Leave a Comment