window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); निर्धारित डेसिबल से बहुत ज्यादा आवाज में बजाए जा रहे डी जे को लेकर सौंपा ज्ञापन - MPCG News

निर्धारित डेसिबल से बहुत ज्यादा आवाज में बजाए जा रहे डी जे को लेकर सौंपा ज्ञापन

*निर्धारित डेसिबल से बहुत ज्यादा आवाज में बजाए जा रहे डी जे को लेकर सौंपा ज्ञापन*

*ब्लॉक संवादाता ओम सोनी*

नगर में निर्धारित डेसिबल (डीबी) से बहुत अधिक आवाज में बजाए जा रहे डीजे से आमजन के बिगडते स्वास्थ्य एवं असमय हृदयाघात, ब्रेन स्ट्रोक एवं गर्भपात के साथ ही अवसाद और अन्य मरीजों को बहुत ही नुकसान हो रहा है तथा मानसिक परेशानी का भी कारण भी बन रहा है जिसको लेकर भवानीमंडी के नागरिकों द्वारा उपखंड अधिकारी के नाम हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन उपरोक्त विषय को लेकर सौंपते हुए उसमें मांग करते हुए बताया गया कि अब आगे शादी ब्याह के अलावा भी अन्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों आयोजन होना है साथ ही विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी आगामी समय में आने वाली है वहीं नगर में डीजे तेज आवाज मे बजाने की एक होड सी मची हुई है और इस होड ने आमजन के शांत वातावरण में जीने का अधिकार ही छीन लिया है और वह चाहकर भी इस कान फोडू आवाज से बच नहीं पा रहा जिसके बुरे परिणान असमय ही हृदयघात व ब्रेन हेमरेज से मौत के रूप देखने और सुनने को मिल रहे है साथ हैं साथ ही गर्भपात की घटनाएं और मानसिक अवसाद की घटनाएं भी बढ़ रहे है और प्रभावित महिलाएं मातृत्व सुख से वंचित रह रही है।

हाई डेसीबल (डीबी) की तीव्रता से घर ऑफिस के भवन में तक कंपन महसूस किया होता है जिससे कई बार घर के अन्दर रखे बर्तन आदि सामान तक फर्श पर गिर जाते हैं। वहीं अधिकतर विद्यालय, सरकारी और निजी ऑफिस भी मुख्य मार्गो पर ही स्थित है और आये दिन डीजे की तेज आवाज से उन्हें कार्यालयों में काम करना तक मुश्किल हो रहा तो साथ ही स्कूलों में पढ़ाई पर भी इसका विपरीत असर पड रहा है।

डीजे बजाने के दौरान जारी किए शासन के निर्देशों कानूनों नियमों की भी अनदेखी की जा रही है। आमजन परेशान होकर अधिकतर नगरवासी डीजे पर प्रतिबन्ध के पक्ष है अत: आमजन की सुविधा को लेकर डीजे बजाने पर पाबन्दी लगवाए जाने की कृपा करे।

*फोटो :~ ज्ञापन सौंपते नगरवासी*

Related posts

सारणी: लाड़ली बहना योजना के पंजीयन शिविरों का शुभारंभ, शहर के 12 वार्डो में केंद्र शुरू

MPCG NEWS

बड़ी खबर: बैतुल-छिंदवाड़ा ट्रेन पैसेंजर में लगी आग: दो बोगी जलकर खाक हुई, देखे वीडियो

MPCG NEWS

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में घटिया सामान देने पर 4 फर्म ब्लैक लिस्टेड, कलेक्टर ने की कार्रवाई

MPCG NEWS

Leave a Comment