window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); नालियां साफ नहीं होने से हो रही हैं चोक आम रास्ते में भर रहा है गंदा पानी - MPCG News

नालियां साफ नहीं होने से हो रही हैं चोक आम रास्ते में भर रहा है गंदा पानी

नालियां साफ नहीं होने से हो रही हैं चोक आम रास्ते में भर रहा है गंदा पानी
सावधान! ये हैं शहर की पॉश कॉलोनियां यहां सड़क पर संभलकर चलना होगा
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन।सावधान।शहर की पॉश कॉलोनी अवन्तिका कॉलोनी वार्ड 13 यहां दो पहिया वाहन जरा संभलकर चलाएं।यहां कॉलोनी की सड़क कम बल्कि गड्ढों की ज्यादा भरमार है।
अवन्तिका कॉलोनी से अशोकनगर कॉलोनीऔर अवन्तिका से तजपुरा सड़क भी खराब हो गई है ।यहां जाने वाले मार्ग की हालत काफी जर्जर है। बड़ी-बड़ी गिट्टी निकली हुई हैं
जो वाहन और लोगों के लिए कष्ट दायक हो गए हैं। यहां एक भी गली ऐसी नहीं हैं जहां डामरीकरण या सीमेन्ट कांक्रीट हुआ हो।
अशोकनगर कालोनी….सड़कों के बुरेहाल
यहां सड़कें खुदी पड़ी हैं। नालियां कचरे से चोक हैं। कालोनीवासियों का कहना है कि सफाई कर्मचारी से शिकायत करें तो वह झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। सफाई के लिए अतिरिक्त पैसों की मांग भी करते हैं। नगर पालिका के कोई भी अधिकारी वार्ड में नहीं आते इसलिए समस्याएं जस की तस हैं। स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। कुछ खंभों पर तो लगी ही नहीं है। रात के समय बहुत ज्यादा दिक्कत आती है।
शिवोम नगर कॉलोनी वार्ड 12 के भी बुरे हाल
शिवोम नगर कॉलोनी वार्ड 12 : ज्यादा इलाके में सड़कें और नाली नहीं बनी हैं। जिस इलाके में धनाढ्य वर्ग निवास करता है वहां पुरानी सीसी सड़क हैं जो वर्तमान में जर्जर हालत में है। रिहायशी इलाके के एक बड़ा निजी स्कूल है। उसकी बाउंड्रीवॉल से लगी नाली पिछले काफी समय से साफ नहीं हुई है। जिससे बीच रास्ते में गंदा पानी बह रहा है। नागरिकों को पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है।शिवोम नगर वार्ड 12 का नगर पालिका परिषद में नेतृत्व नपा उपाध्यक्ष मीना दीपू सिंह करते हैं।
सीमा विवाद में ठप पड़ी सफाई व्यवस्था
अशोक नगर शाखा ग्राउण्ड अवन्तिका कॉलोनी में नागरिकों से चर्चा करने के बाद सामने आया है कि इन कालोनी के नाम अलग-अलग हैं ।लेकिन कुछ इलाका एक ही वार्ड में आता है। वहीं सफाई कर्मियों को कार्य की दृष्टि से एरिया बांटा है वह अलग-अलग वार्ड में आता है। इसी सीमा विवाद के चलते इनमें सफाई कार्य ठीक से नहीं हो रहा है। नतीजा सफाई व्यवस्था ठप्प हो जाती है।

Related posts

मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर मैं चलाया गया भाजपा सदस्यता अभियान

MPCG NEWS

-हर वर्ग का विकासऔर खुशहाली के लिए कार्य कर रही भाजपा की डॉ मोहन सरकार मुकेश सिंह चतुर्वेदी,प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले भाजपा की डबल इंजन की सरकारों का मूल्य उद्देश्य गरीब महिलाओं और किसानों को संबल बनाना है।

MPCG NEWS

अवैध प्लाटिंग पर सख्ती:शहर में कई जगह चल रहा है खेतों में अवैध प्लाटिंग का खेल,कलेक्टर ने एसडीएम रायसेन को दिए सख्ती दिखाने के आदेश

MPCG NEWS

Leave a Comment