window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफाई मित्र निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका - MPCG News

नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफाई मित्र निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका

नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफाई मित्र निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

नगर को साफ स्वच्छ बनाए रखने में स्वच्छता मित्रों की भूमिका बहुत अहम है। वे समाज के ऐसे सदस्य हैं जो हमारे शहरों को स्वच्छ सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। सफाई मित्र सुबह से रात तक सड़कों गलियों और सार्वजनिक जगहों की सफाई करते हैं। कूड़ा-कचरा उठाते हैं और उसे सही तरीके से निपटाते हैं। सफाई मित्रों की वजह से ही नगर स्वच्छ सुरक्षित और स्वस्थ रहते हैं। रायसेन नगर पालिका में कार्यरत सफाई मित्र निर्मल वाल्मिक विगत लगभग 09 सालों से नगर को साफ स्वच्छ बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारा रायसेन स्वच्छ और सुंदर हो तथा नागरिक भी स्वस्थ्य तथा रोगमुक्त रहें इसके लिए सफाई मित्र सुबह और रात्रि के समय सड़कों एवं गलियों की सफाई करते हैं। सफाई मिलत्र निर्मल ने बताया कि नगर पालिका रायसेन द्वारा समय-समय पर सुविधाएं और सुरक्षा उपकरण ग्लब्स बरसात से बचाव हेतु रैनकोट जूते ठंड से बचाव हेतु जैकेट आदि सामग्री प्रदान की जाती है निर्मल वाल्मिक ने बताया कि उन्हें तथा परिवार के सदस्यों को शासन द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं का भी लाभ मिलता है। इसके लिए सफाई मित्र निर्मल वाल्मिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हैं।

Related posts

लोगों की उल्टी दस्त सर्दी जुकाम वायरल बुखार आदि बीमारियों से हुई मौतें,सिलवानी से हैजा प्रभावित गांवों में पहुंची कामवेक्त टीम पहुंची

MPCG NEWS

रायसेन जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने किया एक बार फिर सफल आपरेशन

MPCG NEWS

10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बरसते पानी में डिप्टी कलेक्टर मनीष शर्मा को सौंपा ज्ञापन

MPCG NEWS

Leave a Comment