window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); दानापानी होटल में युवक पर जानलेवा हमला: खाने के ऑर्डर पर खूनी बवाल - MPCG News

दानापानी होटल में युवक पर जानलेवा हमला: खाने के ऑर्डर पर खूनी बवाल

बड़े चम्मच से सिर पर वार, युवक गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने किया चार आरोपियों पर मामला दर्ज

बैतूल/सारणी। शहर के ‘दानापानी होटल’ में खाने के ऑर्डर को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। होटल संचालक और उसके परिवार पर एक युवक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, विजय नगर निवासी 28 वर्षीय आशीष सिंह ने बुधवार रात अपने एक दोस्त के माध्यम से दानापानी होटल में खाना ऑर्डर किया था। रात करीब 10:30 बजे जब वह होटल पहुंचा, तो संचालक अंकुश ने उसे बताया कि खाना तैयार नहीं किया गया है। बिना सूचना ऑर्डर रद्द किए जाने पर आशीष ने आपत्ति जताई, जिससे विवाद बढ़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान संचालक अंकुश, उसकी पत्नी सैफाली, बेटा दीवाकर और दामाद ने मिलकर आशीष के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान अंकुश ने पास रखा बड़ा चम्मच उठाकर आशीष के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल होकर लहूलुहान हो गया।
घटना के दौरान मौके से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया। आरोप है कि जाते-जाते आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
घायल आशीष को तत्काल घोड़ाडोंगरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया गया। मामले में सारणी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ नई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(a), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आशीष परमार की उपचार के दौरान ली गई फोटो

Related posts

सरगुजा रेंज पुलिस ने पावर प्लांट में किया 3 करोड़ रुपए के 13 क्विंटल से अधिक गांजा सहित अन्य नशीले वस्तुओं का नष्टीकरण।

MPCG NEWS

अखिल भारतीय वित्तीय साक्षरता जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी में ग्राम सोनोरा के स्कूल की टीम रही प्रथम

MPCG NEWS

बारिश भी नहीं रोक सकी कांग्रेस का गुस्सा, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

MPCG NEWS

Leave a Comment