window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); दवाईयां खरीदने के नाम पर बदमाशों ने गल्ले से उड़ाए पचास हजार रुपए चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद - MPCG News

दवाईयां खरीदने के नाम पर बदमाशों ने गल्ले से उड़ाए पचास हजार रुपए चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद

दवाईयां खरीदने के नाम पर बदमाशों ने गल्ले से उड़ाए पचास हजार रुपए चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद

धरमपुरी// धरमपुरी के तारापुर रोड पर स्थित खाद बीज की दुकान समृद्धि इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर यशपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि उनका भतीजा युवराज सिंह सोलंकी दोपहर के समय दुकान पर बैठा था तभी दो युवक दवाई खरीदने के लिए आए उनमें से एक युवक ने ₹500 का नोट दिया और दवाई दिखाने को कहा व्यापारी दवाई लेने के लिए गया तब तक दूसरे साथी ने गल्ले में रखे एक लाख रुपए में से पचास हजार रुपए निकाल कर अपने जेब में रख बाहर निकल कर गाड़ी के पास खड़ा हो गया उसके बाद दूसरा साथी जो दवाई ले रहा था वह भी बिना दवाई और पांच सो रुपए लिए बिना ही दुकान से निकल गया बोला पापा से हिसाब कर लेंगे और दोनों निकल गए जब व्यापारी ने गल्ला खोल कर देखा तो इसमें से पचास हजार निकल चुके थे जब बात अन्य व्यापारियों को पता चली दूसरे व्यापारी ने भी कहा कि हमारे यहां भी इस तरह की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था परंतु सफल नहीं हुए मामले को लेकर व्यापारी धर्मपुरी थाने पर पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है ।

Related posts

संजीव त्रिपाठी मामले में लुट की कहानी या कहानी में लुट

MPCG NEWS

Betul Live: सुरक्षित निकला तन्मय, लेकिन नही अस्पताल में तोड़ा दम

MPCG NEWS

MP ब्रेकिंग: डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को मिली जमानत, बाहर आते ही बच्चे को लगाया गले

MPCG NEWS

Leave a Comment