window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो पलटी, दो युवकों की मौत - MPCG News

तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो पलटी, दो युवकों की मौत

मुलताई। नेशनल हाईवे पर तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो जीप अनियंत्रित होकर फोरलेन मार्ग से नीचे उतर कर पलट गई दुर्घटना में जीप में सवार 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बुधवार शाम 4 बजे के दरमियान यह दुर्घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के शिवाजी नगर अंबेडकर वार्ड निवासी शरद पिता कन्हैया लाल पाटीदार 26 साल और श्रीराम आदिवासी 30 साल निवासी ग्राम मल्हारा पंखा स्कॉर्पियो जीप क्रमांक एमपी 48 बीसी 2677 में सवार होकर फोरलेन मार्ग से पांढुर्णा की ओर जा रहे थे बुधवार शाम 4 बजे के दरमियान फोरलेन मार्ग पर तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो जीप वीआईपी स्कूल के पास अनियंत्रित होकर पलटने के बाद मार्ग से लगभग 50 मीटर दूर खेत में जाकर सीधी हो गई। दुर्घटना में स्कॉर्पियो जीप के परखच्चे उड़ गए वही स्कॉर्पियो में सवार शरद पाटीदार और श्रीराम आदिवासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । निजी एंबुलेंस के चालक लोकेश ने बताया घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो चालक शरद जीप के स्टेरिंग में फंसा हुआ था दोनों के शव एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लेकर आए । बताया जाता है कि शरद ट्रक स्वामी है और वह स्वयं अपना ट्रक चलाता था जबकि श्री राम आदिवासी परिचालक का कार्य करता था। शरद और श्री राम स्कॉर्पियो से किस कार्य से और कहां जा रहे थे इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

Related posts

ब्रेकिंग: मुलताई नपा अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा, पद पर बनी रहेगी नीतू परमार

MPCG NEWS

शराबी पति के मारपीट करने से पत्नी ने डीजल डालकर स्वयं को आग लगाकर दी थी जान

MPCG NEWS

आयुष्मान फर्जीवाड़े में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, खाते से 15 लाख किए सीज

MPCG NEWS

Leave a Comment