window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); जिले में खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के लिए किया गया जागरूक - MPCG News

जिले में खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के लिए किया गया जागरूक

जिले में खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के लिए किया गया जागरूक
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

जिले में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 पखवाड़ा अंतर्गत बुधवार को खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा सम्पूर्ण जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत मण्डीदीप तथा सिलवानी में मैराथन दौड़ उदयपुरा तथा देवरी में जागरूकता रैली निकालकर नागरिकों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। खिलाड़ियों द्वारा शासकीय खेल मैदानों की सफाई भी की गई। सांची में खिलाड़ियों छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को सीएम राईज स्कूल में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। गैरतगंज में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से अनुविभागीय कार्यालय तक रैली निकाली गई तथा इसके उपरांत एसडीएम पल्लवी वैध एवं सीएमओ निसार खान द्वारा समस्त स्टाफ खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। बरेली में खेल और युवा कल्याण विभाग ग्रामीण युवा केंद्र के खिलाड़ियों व युवा समन्वयक द्वारा स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों को फल वितरित किए गए।

Related posts

बुजुर्गों का सम्मान कर सेवा सप्ताह का समापन किया*

MPCG NEWS

भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन। भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति थे रतन टाटा। पढ़े उनकी जीवन कहनी प्राइम्स सन्देश के साथ।

MPCG NEWS

सांचेत में डीजे ढोलनगाड़ों के बीच निकली बाबा काल भैरव की शाही सवारी ,श्रद्धालुओं ने जगह जगह फूल बरसाकर किया स्वागत

MPCG NEWS

Leave a Comment