window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); जिला व पुलिस प्रशासन ने पहली चादर चढ़ाकर किया 803वें उर्स का शुभारंभ,रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा गाजेबाजों के बीच शहर के मुख्य मार्गों से निकाली चादर पदयात्रा - MPCG News

जिला व पुलिस प्रशासन ने पहली चादर चढ़ाकर किया 803वें उर्स का शुभारंभ,रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा गाजेबाजों के बीच शहर के मुख्य मार्गों से निकाली चादर पदयात्रा

जिला व पुलिस प्रशासन ने पहली चादर चढ़ाकर किया 803वें उर्स का शुभारंभ,रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा गाजेबाजों के बीच शहर के मुख्य मार्गों से निकाली चादर पदयात्रा
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन | शहर के भोपाल रोड स्थित हजरत पीर फतेह उल्लाह साहब की दरगाह मजार पर जिला व पुलिस प्रशासन ने पहली चादर चढ़ाकर कर शनिवार की शाम से उर्स का शुभारंभ कर दिया। इस दौरान एसडीएम मुकेश सिंह एसडीओपी प्रतिभा शर्मा तहसीलदार डॉ हर्ष विक्रम सिंह सहित पुलिस और प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा मखमल की चादर हजरत पीर फतेह उल्लाह की मजार पर चादरपोशी करके अमनो अवाम की खुशहाली शांति के लिए दुआ की।
चादर पदयात्रा निकालकर… दरगाह शरीफ मजार पर चढ़ाई चादर
रविवार को सुबह साँची रोड़ इंडियन चौराहे स्थित मजार से चादर पदयात्रा निकाली।चादर पदयात्रा समाजसेवी इरशाद मामू के नेतृत्व में डीजे ढोलनगाडों के साथ निकाली जाएगी गई।मखमली चादर के चारों कोने पकड़कर मुस्लिम समाज के लोग पदयात्रा करते हुए महामाया चौक से सागर भोपाल तिराहे से भोपाल रोड़ स्थित हजरत ख्वाजा शहंशाहे मालवा पीर फतेह उल्लाह साहब की मजार पर चादर चढ़ाकर जिले में खुशहाली अच्छी फसल उत्पादन विकास उन्नति की कामना की गई।

Related posts

3 मार्च को चंद्र ग्रहण: भारत में लगेगा चंद्र ग्रहण, सुबह इतने बजे शुरू हो जाएगा सूतक काल

MPCG NEWS

545 मतदाता घर पर ही करेंगे मतदान घर पर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने गठित दलों को दिया गया प्रशिक्षण

MPCG NEWS

थाना प्रभारी बबीता कठेरिया ने 7 साल से फरार अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा I

MPCG NEWS

Leave a Comment