window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल लगवाने हेतु ग्रामीणों को कर रहे जागरुक - MPCG News

जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल लगवाने हेतु ग्रामीणों को कर रहे जागरुक

जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल लगवाने हेतु ग्रामीणों को कर रहे जागरुक
पेयजल की जांच करने गांवों में परीक्षण किट का कर रहे वितरण
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायसेन द्वारा चलाए जा रहे जल जीवन मिशन के अंतर्गत आईएसए जनकल्याण सेवा समिति आजमगढ़ उप्र द्वारा रायसेन जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणजनों को योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी रही हैं। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक-लोकगीत एवं प्रचार रथ पर लगी एलईडी के माध्यम से गांव के लोगों को जल जीवन मिशन की जानकारी देने के साथ ही हर घर में नल लगवाने के लिए जागरुक किया जा रहा है।
वहीं सोमवार को गैरतगंज क्षेत्र के ग्राम हैदरी बनियाखेड़ी संदूक सुल्तानपुर बाबलिया आदि गांवाें में नुक्कड़ नाटक की टीम ने पहुंचकर नाटक के जरिए लोगों जनभागीदारी रािश जमा करने तथा अपने घरों में नल लगवाने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही समिति द्वारा हर गांव में एक जल परीक्षण उपकरण (फील्ड टेस्ट) किट भी प्रदान की जा रही है जिससे कि ग्रामीण स्वयं ही अपने गांव के पेयजल की शुद्धता की जांच कर सके। समिति द्वारा गांवा में जाकर ग्रामीणों को पंपलेट का भी विरतण किया जा रहा है।
बता दें कि हर घर जल भारत सरकार द्वारा 2019 सें 2024 तक हर ग्रामीण घर में नल का पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019 के केंद्रीय बजट में इस योजना की घोषणा की थी। अपनी स्थापना के बाद से ही इस जल जीवन मिशन ने भारत में घरेलू स्वच्छ नल के पानी की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार किया है।

गैरतगंज क्षेत्र के 25 गांवों में चल रहा जागरुकता कार्यक्रम
बता दें कि जन कल्याण सेवा समिति द्वारा रायसेन जिले के सांची विकासखण्ड के 75 गांव तथा गैरतगंज विकासखण्ड के 25 गांव एवं बाड़ी विकासखण्ड के 100 गांवों में यह नुक्कड़ नाटक की टीम एवं प्रचार रथ जाकर ग्रामीणों को मिशन के प्रति जागरुक कर रहे है तथा शुद्ध पेयजल का महत्व भी बताया जा रहा है। इसके साथ ही पम्पलेट का भी वितरण िकया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक द्वारा ग्रामीणों को जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के कार्य बताए जा रहे है एवं सामान्य वर्ग के बहुल्य ग्रामों में परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अंशदान राशि एवं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों में परियोजना लागत की 5 प्रतिशत जनभागीदारी सहयोग राशि नल कनेक्शन की राशि जमा करने के बारे में भी बताया जा रहा है।

Related posts

स्कूली बच्चों को सड़क पार करने में झेलना पड़ती है परेशानी।

MPCG NEWS

काला पानी की सजा भुगत रहे कोड़री झालापाल के ग्रामीण जनसुनवाई में नहीं होती आमजन की सुनवाई अधिकारी,जनप्रतिनिधि दे रहे सिर्फ कोरा आश्वासन

MPCG NEWS

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने किया पूजन-अर्चना रामायण के आदर्शों पर हुई चर्चा श्रीराम के आदर्शों पर डाला प्रकाश

MPCG NEWS

Leave a Comment