window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); छिंदवाड़ा: राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने तक उधारी बंद - MPCG News

छिंदवाड़ा: राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने तक उधारी बंद

दुकानदार ने दुकान के बाहर लगाया पोस्टर, ग्राहक नहीं मांगते उधार

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का एक दुकान संचालक इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चाओं में बना हुआ है। दरअसल दुकान संचालक ने अपनी दुकान में एक पोस्टर लगाया है। जिसमें लिखा है कि उधारी तब तक बंद है, जब तक राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनते।

छिंदवाड़ा में कर्बला चौक बैल बाजार में दुकान संचालक मोहम्मद हुसैन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ये पोस्टर मैंने इसलिए लगाया है कि मैं चाहता हूं कोई जागरूक देश का प्रधानमंत्री बने। मेरा बैनर लगाने का उद्देश्य यह था कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने जिसको लेकर हम जनता को जागरूक कर रहे हैं।

Related posts

लाडली बहना योजना: आज से फिर भरे जाएंगे ‘लाडली बहना योजना’ के फॉर्म: 21 साल की बहनें भी करा सकेंगी पंजीयन

MPCG NEWS

Betul Crime: युवक की हत्या कर शव पलंग पेटी में रखकर जलाया था, अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज

MPCG NEWS

MP दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 3 छात्राओं को रौंदा: एक छात्रा की मौके पर मौत,CCTV कैमरे में कैद

MPCG NEWS

Leave a Comment