window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); छिंदवाड़ा: घूसखोर पटवारी को 12 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त किया गिरफ्तार - MPCG News

छिंदवाड़ा: घूसखोर पटवारी को 12 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त किया गिरफ्तार

इस काम के लिए मांगे थे 12 हजार रुपए

छिंदवाड़ा। लोकायुक्त जबलपुर ने छिंदवाड़ा के तहसील कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम ने छापा मारते हुए चारगांव के पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी का नाम रोहित मालवी बताया जा रहा है। आरोपी पटवारी ने नक्शा दुरुस्त करने के लिए किसान से 12 हजार रुपये की मांग की थी।

लोकायुक्त की दल के प्रभारी निरीक्षक कमल उइके ने बताया कि पटवारी रोहित मालवी को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता का नाम पंचलाल परतेती है। जिसने लोकायुक्त जबलपुर में पटवारी के खिलाफ शिकायत की थी।

नक्शा सुधार के लिए मांगे 15 हजार रुपये

शिकायतकर्ता ने बताया कि नक्शा सुधार कार्य के लिए पटवारी उन्हें तीन महीनों से घुमा रहा था। इसके बाद पटवारी ने काम करवाने के लिए 15 हजार रुपये मांगे। किसान ने इतने रुपये नहीं दे पाने की बात कही। फिर 12 हजार रुपये में पटवारी काम करने को तैयार हुआ। किसान ने मामले की शिकायत लोकायुक्त जबलपुर में की। जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप करते हुए पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

Related posts

MP ब्रेकिंग: नए साल के जश्न को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त, रहेगा कड़ा पहरा

MPCG NEWS

सारणी: छात्रावास के छात्रों के साथ अश्लिल हरकत करने वाला आरोपी चंद घण्टो में गिरफ्तार

MPCG NEWS

रिश्वतखोर सरपंच पति 95000 की घूस लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

MPCG NEWS

Leave a Comment