window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); छिंदवाड़ा: गैस एजेंसी से 7.50 लाख की लूट, बदमाशों ने कैशियर को बंधक बनाकर लूटे कैश - MPCG News

छिंदवाड़ा: गैस एजेंसी से 7.50 लाख की लूट, बदमाशों ने कैशियर को बंधक बनाकर लूटे कैश

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक गैस एजेंसी से लूट का मामला सामने आया है। जहां कैशियर को बंधक बनाकर दो बदमाशों ने 7 लाख 50 हजार की रकम लूट ली। मामला सौंसर के बाजार चौक स्थित इंडेन गैस एजेंसी का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सौसर इंडियन गैस एजेंसी के मैनेजर अश्विन वाल्मीकि ने बताया कि रोजाना की तरह वह सुबह 9 बजे गैस एजेंसी दफ्तर का शटर खोलकर अंदर आया । अंदर आते ही पीछे से आए दो अज्ञात लोगों ने उसके सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद हाथ-पैर बांध दिए। उसने पुलिस को बताया कि बैंक बंद होने के कारण ऑफिस में रखा पैसा वह जमा नहीं कर पाया था।

इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला जांच में लिया है । पुलिस ने इंडेन गैस संचालक द्वारा सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाने पर सवाल भी खड़े किए हैं । पुलिस के अनुसार शक की सुई कैशियर की तरफ भी है। पुलिस मामले की सत्यता की जांच कर रही है । पुलिस द्वारा कैशियर से भी कड़ी जांच पड़ताल की जा रही है।

Related posts

महाकुंभ ब्रेकिंग: अब महाजाम हटाएंगे योगी के ‘स्पेशल 29’, प्रयागराज भेजे गए ये तेज तर्रार PCS अधिकारी

MPCG NEWS

BREAKING: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, दर्जनों झुलसे

MPCG NEWS

सारनी बगडोना बस्ती में शिकायत निवारण एवं जन संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन

MPCG NEWS

Leave a Comment