window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); छिंदवाड़ा अस्पताल से हत्या का आरोपी फरार: जेल वार्ड के शौचालय की खिड़की तोड़कर भागा कैदी - MPCG News

छिंदवाड़ा अस्पताल से हत्या का आरोपी फरार: जेल वार्ड के शौचालय की खिड़की तोड़कर भागा कैदी

5 माह पहले हुई थी जेल, पुलिस की लापरवाही से शीशा तोड़कर हुआ फरार

छिंदवाड़ा। जिले में हत्या के आरोपी का फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इलाज के लिए लाया गया मर्डर केस का आरोपी अस्पताल के जेल वार्ड के शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पायली निवासी मुकेश सल्लाम नामक युवक को जादू टोने के शक में हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ पांच अन्य लोग भी गिरफ्तार हुए थे। यह सभी जिला जेल में विचाराधीन कैदी के रूप में बंद है।

बताया जाता है कि आरोपी मुकेश को खून की कमी के चलते जिला अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां वह कल शाम को शौचालय की खिड़की को तोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Related posts

छिंदवाड़ा ब्रेकिंग: थाने में रखी 60 बोतल शराब की पार्टी कर गए चूहे, एक चूहा गिरफ्तार बाकी फरार

MPCG NEWS

MP में मजदूरी का पैसा नहीं देने पर अब होगी कार्रवाई, श्रम कानून में बड़ा बदलाव, देखे आदेश

MPCG NEWS

शादी के कार्ड बांटकर लौट रही थी दुल्हन: रास्ते में मौत ने रोका सफर

MPCG NEWS

Leave a Comment