window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); ग्रीष्मकालीन आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में मिल रहा प्रशिक्षण - MPCG News

ग्रीष्मकालीन आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में मिल रहा प्रशिक्षण

शिविर हेतु 15 मई तक कराया जा सकता है पंजीयन

जुन्नारदेव।

आई मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा दो माह का समर कैंप विद्या देवी शुक्ला महाविद्यालय जुन्नारदेव में आयोजित किया गया है। इस समर कैंप में खिलाड़ियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रबल बनाने हेतु फिजिकल फिटनेस, मार्शल आर्ट कराते, ग्रेपलिंग, कुश्ती के साथ साथ बालिकाओं हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जायेगा। साथ ही सभी बच्चों को प्रति शनिवार, रविवार शहरी ग्रामीण क्षेत्र की सीमाओं का भ्रमण, ट्रैकिंग, योगा, मेडिटेशन, न्यूट्रिशन जैसी अन्य पारिवारिक, सामाजिक संस्कारों से सभी बच्चों को अवगत कराया जायेगा। यह समर कैंप अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश रुखमांगद की देखरेख में संचालित किया जा रहा है। कोच योगेश ने बताया कि इस समर कैंप में अच्छी फिटनेस एवं अच्छी तैयारी करने वाले खिलाड़ियों को आगामी 21 से 23 जून तक राजस्थान में आयोजित ग्रेपलिंग मलयुद्ध नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएंगा। उन्होंने नगर सहित समूचे विधानसभा क्षेत्र के इच्छुक खिलाड़ियों से इस समर कैंप में पंजीयन करा कर अपना स्थान सुरक्षित कर लेने की अपील की है।

रविवार को खिलाड़ियों ने की ट्रैकिंग —- रविवार 12 मई को शिविर के खिलाड़ियों को शहरी सीमाओं से अवगत कराने के लिए भ्रमण एवं ट्रैकिंग का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 10 किलोमीटर की ट्रैकिंग खिलाड़ियों द्वारा की गई। खिलाड़ी स्थानीय विद्या देवी शुक्ला खेल मैदान से प्रात हा नगर की मुख्य सड़कों चौक चौराहा पर स्लोगनों के साथ निकले और शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव के पहाड़ी क्षेत्र में ब्रेकिंग का इंजॉय किया इस दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह भी देखा गया।

Related posts

वनभूमि पर अवैध बोरिंग रोकने गए डिप्टी रेंजर,फॉरेस्ट गार्ड पर हमला:महिलाओं ने लोहे की रॉड पथराव बाजी कर किया घायल खरबई पुलिस चौकी में वनकर्मियों से मारपीट,शासकीय कार्य में बाधा का केस का दर्ज

MPCG NEWS

भगवान बिरसा मुण्डा जयंती पर होगा जिला स्तरीय आयोजन

MPCG NEWS

3 मार्च को चंद्र ग्रहण: भारत में लगेगा चंद्र ग्रहण, सुबह इतने बजे शुरू हो जाएगा सूतक काल

MPCG NEWS

Leave a Comment