window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); गुरुनानक जयंती:सिंधी समाज गुरुद्वारे से निकाली ढोलनगाड़ों के साथ शोभायात्रा,सजे कीर्तन दरबार - MPCG News

गुरुनानक जयंती:सिंधी समाज गुरुद्वारे से निकाली ढोलनगाड़ों के साथ शोभायात्रा,सजे कीर्तन दरबार

गुरुनानक जयंती:सिंधी समाज गुरुद्वारे से निकाली ढोलनगाड़ों के साथ शोभायात्रा,सजे कीर्तन दरबार
(*दैनिक प्राईम संदेश जिला) ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला (*रायसेन*)

गुरुचरणों में टेका मत्था खुशहाली समृद्धि को हुई अरदास

रायसेन। गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व शुक्रवार सिंधी पंजाबी समाज द्वारा श्रद्धाभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया ।गुरुनानक देव की जन्म जयंती पर्व के चलते शहर के मुखर्जी नगर कॉलोनी स्थित सिंधी समाज गुरुद्वारे में अखंड पाठ किए गए ।हवन पूजन आरती भी हुई ।साथ ही पूर्व संध्या पर भी कीर्तन दरबार सजाए गए।मौके पर पंजाबी सिंधी समाज रायसेन के श्रद्धालु परिवार सहित गुरु चरणों में माथा टेकने पहुंचे। गुरुद्वारे में कथा कीर्तन दरबार सजे और रागी जत्थे कीर्तन प्रवचन से संगत को निहाल किया।करेंगे।
शुक्रवार को सुबह सिंधी पंजाबी समाज के लोग परिवार सहित एकत्रित हुए।इसके बाद मारुति नन्दन मन्दिर सागर रोड़ पाटनदेव पर मन्दिर के पुजारी पंडित रामेश्वर उपाध्याय द्वारा हाथ ठेले में सजी गुरुनानक देव की झांकी की पूजन आरती कर शोभायात्रा की शुरुआत की।नाचते गाते हुए समाज की महिलाएं युवतियां छोटे बड़े युवाओं की टीम शामिल हुई।बैंडबाजों और ढोलनगाड़ों की धुनों के बीच गुरुनानक देव की जन्म जयंती की खुशियां मनाई।आयो लाल…. झूले लाल भी जमकर गूंजा।

Related posts

शनि और गुणवंत मंदिर कि दान पेटी का ताला तोड़ पैसे ले गए चोर, जांच में जुटी सारणी पुलिस

MPCG NEWS

भैयाथान ब्लॉक मे थर्मल पावर प्लांट बनाने हेतु अधिग्रहित जमीन किसानों को वापस दिलाने हेतु संसदीय सचिव राजवाड़े ने किया पहल

MPCG NEWS

लकड़ी तस्करों के घर से बेसकीमती सागौन की सिल्लियां जप्त परिक्षेत्र सहायक मनीष छारी की कार्य कुशलता से वन महकमे को मिली बड़ी सफलता।

MPCG NEWS

Leave a Comment