window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); "गुजरात चुनाव के लिए हो रहा 'खेल'" : ममता बनर्जी ने CAA मामले को लेकर BJP पर साधा निशाना - MPCG News

“गुजरात चुनाव के लिए हो रहा ‘खेल'” : ममता बनर्जी ने CAA मामले को लेकर BJP पर साधा निशाना

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने गुजरात में विवादित नागरिकता संशोधित अधिनियम 2019 (Citizenship Amendment Act 2019) लागू करने के लिए बीजेपी पर निशाना साधा है. मोरबी ब्रिज हादसे को लेकर गुजरात में सत्‍तारूढ़ बीजेपी पर हमला बोलते हुए ममता ने दावा किया कि सरकार ‘इलेक्‍शन मोड’ में है, ऐसे में प्रभावितों को पर्याप्‍त मदद नहीं मिल पा रही है.  चेन्‍नई के लिए रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बात करते हुए ममता ने कहा, “हम इसके खिलाफ हैं और इसका विरोध करते हैं. वे गुजरात चुनाव के कारण यह ‘खेल’ खेल रहे हैं लेकिन मैंने जो पहले कहा था, वही बात फिर कहना चाहूंगी चुनाव महत्‍वपूर्ण नहीं हैं, राजनीति भी इतनी महत्‍वपूर्ण नहीं है. लोगों का जीवन और उनके अधिकार ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण हैं.”

Related posts

*सैकड़ो ट्रांसफार्मरो की स्थापना और विद्युतीकरण से चमकेगी साँची विधानसभा*

MPCG NEWS

सारणी: नगर पालिका मजदूर संघ ने कर्मचारियों को नियमित करने की उठाई मांग

MPCG NEWS

बड़ा खुलासा, मुलताई नपा CMO ने 15 वे वित्त की राशि से मात्र 18 दिन में 10 लाख रुपए का डीजल खरीदा

MPCG NEWS

Leave a Comment