window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); कार की घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - MPCG News

कार की घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कटनी –

माधव नगर थाना अंतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीरबाबा रोड से गुजर रही एक सफेद रंग की कार में अवैध रूप से हथियार रखा हुआ है । सूचना मिलते ही माधव नगर थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ पहुँचे और माधव नगर चौराहे पर सफेद रंग कि कार को आता देख कार को रोका गया। कार में दो लोग सवार थे जिसमें पीयूष पिता सतीश सरावगी और उनका ड्राइवर सवार था। पुलिस ने कार की जब तलाशी ली जिसमें एक देशी कट्टा बरामद किया गया। वही मामले की जानकरी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने बताया कि आरोपी युवक पीयूष को माधव नगर थाने लाया गया और वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

Related posts

सारणी शॉपिंग सेंटर में अवैध कब्जा: रसूख के आगे बेबस दिखा एमपीपीजीसीएल प्रशासन

MPCG NEWS

ब्रह्म समाज महिला मंडल एवं एकता ग्रुप ने मनाया रंग पंचमी का त्यौहार

MPCG NEWS

*कलेक्टर श्री प्रसाद ने कांटी में सीवर लाइन निर्माण हेतु साढ़े सात लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की*

MPCG NEWS

Leave a Comment