window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); कलेक्टर दुबे ने राजस्व महाअभियान 2.0 की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश - MPCG News

कलेक्टर दुबे ने राजस्व महाअभियान 2.0 की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

कलेक्टर दुबे ने राजस्व महाअभियान 2.0 की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की जिला स्तरीय बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा राजस्व महाअभियान 2.0 अंतर्गत प्रकरणों के निराकरण की जानकारी लेते हुए विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी एसडीएम तहसीलदार और नायब तहसीलदारों से कहा कि सरकार द्वारा किसानों की सुविधा और लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए शुरू किए गए राजस्व महाअभियान 2.0 की समयावधि 31 अगस्त तक निर्धारित की गई है। सभी राजस्व अधिकारी आगामी तीन दिवसों में राजस्व न्यायालयों में दर्ज प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
कलेक्टर दुबे ने राजस्व अधिकारियों से नामांतरण बंटवारा सीमाकंन अभिलेख दुरूस्ती नक्शा तरमीम प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए प्रतिदिन की कार्यप्रगति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने समग्र ई-केवायसी पीएम किसान ईकेवायसी स्वामित्व योजना एवं राजस्व वसूली पर भी विस्तार से चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की भी जानकारी लेते हुए नियमानुसार निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एसडीएम मुकेश सिंह डिप्टी कलेक्टर मनीष शर्मा डिप्टी कलेक्टर सरोज अग्निवंशी तथा अधीक्षक भू-अभिलेख राम सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम तहसीलदार नायब तहसीलदार बैठक में शामिल हुए।

Related posts

रायसेन में 32 करोड़ की सड़क की वी बार फिर शुरू हुआ मरम्मत का कार्य

MPCG NEWS

MP ब्रेकिंग: स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी, कंडक्टर-ड्राइवर के कैबिन में नहीं बैठ सकेंगे बच्चे

MPCG NEWS

बड़ी खबरः लाडली बहना योजना को लेकर दिए गए नए आदेश निरस्त, कांग्रेस ने उठाया था सवाल

MPCG NEWS

Leave a Comment