window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); आगामी त्योहारों को लेकर थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक - MPCG News

आगामी त्योहारों को लेकर थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

आगामी त्योहारों को लेकर थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

 

*त्यौहारो पर बाजार मार्ग में बड़े वाहनों के आवा गमन पर रहेगी पाबन्दी “रोशनी सिंह”*

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

आने वाले हैं आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनी रहे जिसको लेकर पुलिस थाना मझौली में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुशमी मझौली सुश्री रोशनी सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन व नगर निरीक्षक दीपक सिंह बाघेल के नेतृत्व में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आज 16 सितम्बर को थाना परिषर मझौली में आयोजित की गई जहां सुश्री ठाकुर ने कहा कि आने वाले दिनों में गणेश चतुर्थी व नवरात्रि जैसे त्यौहार आने वाले हैं जिनके संबंध में स्थानीय लोगों से चर्चा की गई । जहां मूर्तियां रखी जानी हैं जिन पर लोगों द्वारा सुझाव भी दिए गए साथ में जहां ज्यादा भीड़ इकट्ठा होती है उन स्थानों के बारे में भी जानकारी ली गई और कहा गया कि सभी त्यौहार भाईचारे और शांति व्यवस्था के साथ मनाए जाएं जहाँ पुलिस की जरूरत समझे हमे अवगत कराएं नगर निरीक्षक श्री बाघेल द्वारा नजदीकी ग्रामो से लोंगों से चर्चा कर उनके गाँवो कहाँ-कहाँ आराजक तत्वों से परेशानी हो रही है उसके सम्बन्ध जानकारी लेकर उसे दुरुस्त कराने का आश्वाशन दिया। बैठक में डॉक्टर राकेश तिवारी द्वारा पर्यावरण प्रदूषण व संरक्षण के सम्बन्ध में लोगों से चर्चा की गई व कहा गया प्लास्टिक का उपयोग बन्द कर उस पर रोक लगाने की पहल की जाए उसके परित्याग से बहोत सी बिमारियों से बचा जा सकता है वहीं हम किसी भी महापुरुष के जन्मदिन या पारिवारिक खुशी के अवसर पर बृक्षा रोपड़ करने की प्रथा शुरू करें ताकि पर्यावरण सुरक्षित बचा रहे। उपस्थित जनों में जे.ई.भारत साह,यमुना प्रसाद वर्मा,नगर अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता,उपाध्यक्ष उदयभान यादव,सुधींद्र शुक्ला अध्यक्ष अधिवक्ता संघ,उपाध्यक्ष राजेश द्विवेदी,प्रवीण तिवारी भाजपा मण्डल अध्यक्ष,अखिलेश पाण्डेय,नागेन्द्र सिंह,अखिलेश जयसवाल,पार्षद हिमांशू तिवारी,हितेश गुप्ता,रामसखा शर्मा,राजेश सिंह,जनपद सदस्य सुनील सिंह,पप्पू सिंह,मनोज सिंह” रजनीश गुप्ता रवी सिंह,नीरज सिंह, अतुल सिंह,अमित सिंह,प्यूस सिंह,

जलील खान सरपंच छवारी, अब्दुल रहीम खान, अमित सिंह, विपिन सिंह सहित काफी तादाद में लोग शामिल रहे।

Related posts

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी

MPCG NEWS

बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा शहडोल विभाग

MPCG NEWS

आज कुल 08 अभ्यर्थियों ने लिया फॉर्म 12 अभ्यर्थी ने फॉर्म किया जमा

MPCG NEWS

Leave a Comment