window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट नवाटोला बैरियर में वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान 9 लीटर शराब की जप्ती - MPCG News

अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट नवाटोला बैरियर में वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान 9 लीटर शराब की जप्ती

सूरजपुर सरगुजा छत्तीसगढ़

अजीमुदिन अंसारी

*सूरजपुर/22 अप्रैल 2024/* लोकसभा चुनाव के तहत जिला निर्वाचन मुख्य अधिकारी और जिला पंचायत सीईओ के दिशा निर्देश में अंतर राज्य चेक पोस्ट नवाटोला बैरियर चांदनी बिहारपुर में एसएसटी मजिस्ट्रेट धीरेंद्र कुमार जायसवाल और टीम के द्वारा आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग लगातार की जा रही है। अभी कुछ समय पहले भी चेक पोस्ट पर बहुत अधिक मात्रा में शराब की पकड़ की गई थी। 21 अप्रैल को लगभग 8ः45 के समय  एसएसटी टीम जिसके एसएसटी मजिस्ट्रेट /प्रभारी अधिकारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल और उनकी टीम एएसआई विदवा राम यादव, आरक्षक अंश कुमार, वीडियोग्राफर सुरविंद यादव के  द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान तियरा मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ के बिहारपुर क्षेत्र में बारात में जा रहे स्कॉर्पियो न्यू सोल्ड जिसमें गाड़ी नंबर अंकित नहीं था के चेकिंग में 50 पीस बोतल प्रति एक पाव वाले जिसमें 180 मिली लीटर देसी प्लेन शराब जो लगभग प्रति बोतल प्रति पाव 65 रू. के हिसाब से है इस तरह कुल 9 लीटर शराब  जप्त किया गया और उसे आबकारी विभाग और पुलिस विभाग के निगरानी में सुपुर्द कर दिया गया । इस तरह वाहन चेकिंग को चुस्त दुरुस्त करते हुए लोकसभा चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सभी विभाग के कर्मचारी अपने-अपने जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए अपने-अपने कर्तव्य ड्यूटी को निभा रहे हैं। इस कार्य में  सबल साय तिर्की, विनीत पाण्डेय और अन्य विभागों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त रहा है।

Related posts

कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू हो रहे हैं रोजगारोन्मुखी एईडीपी पाठ्यक्रम

MPCG NEWS

सद्भावना दिवस पर कलेक्टर लंगेह ने दिलाई प्रतिज्ञा

MPCG NEWS

रायसेन जिला विभाजन से बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने किया पौधारोपण,पौधे रोपकर दिया हरियाली का संदेश

MPCG NEWS

Leave a Comment