window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); स्टांप पेपर पर मोहब्बत का एग्रीमेंट, घर से भागकर की शादी - MPCG News

स्टांप पेपर पर मोहब्बत का एग्रीमेंट, घर से भागकर की शादी

धमकी मिलने के बाद प्रेमिका ने CM से लगाई मदद की गुहार

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक प्रेमी युगल के आड़े उनकी जाति आ गई जिसकी वजह से दोनों शादी नहीं कर पा रहे थे। अंत में दोनों ने समाज के सारे बंधन तोड़कर शादी करने का फैसला किया। प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली लेकिन अब दोनों के परिवार वालों से उन्हें धमकियां मिल रही थी जिसके बाद दोनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है।

दरअसल शिवपुरी की रहने वाली कुमंध्या ओझा ने अपने प्रेमी अरविंद ओझा के साथ भाग कर कोर्ट में विवाह कर लिया। दोनों युवक-युवती एक दूसरे से पिछले कई सालों से रिलेशन में थे। मगर दोनों की शादी के लिए घर वाले नहीं मान रहे थे। जिसके बाद दोनों ने भाग कर शादी रचा ली।

भागकर शादी रचाने वाले जोड़े को अब लड़की पक्ष की ओर से धमकी मिल रही है। इस डर से निजात पाने के लिए दोनों ने मिलकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है। दोनों ने अंतरजातीय विवाद किया है। इसी बजह से अब दोनों को लड़की पक्ष की ओर से धमकी मिल रही है।

लड़की ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैंने अरविंद यादव से अपनी मर्जी से शादी की है। लेकिन परिवार के लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए सीएम डॉ. मोहन यादव से निवेदन है कि हमारी सुरक्षा के लिए कुछ कीजिए।

Related posts

चोपना में चला प्रशासन का बुलडोजर: शासकीय जमीन पर बनी 14 दुकानें जमींदोज

MPCG NEWS

BREKING VIDEO: दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, दबंग सरपंच के बेटे और परिजनों ने बेदम पीटा

MPCG NEWS

MP के सलकनपुर मंदिर में चोरी के 2 आरोपियों की तस्वीर जारी

MPCG NEWS

Leave a Comment