window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सिवनी गौवंश हत्या मामला: महाराष्ट्र से जुड़े तार, 6 अन्य आरोपियों के घरों पर दी दबिश - MPCG News

सिवनी गौवंश हत्या मामला: महाराष्ट्र से जुड़े तार, 6 अन्य आरोपियों के घरों पर दी दबिश

सभी फरार, 10-10 हजार का इनाम घोषित

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी में गौवंश हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। गोवंश की हत्या के तार महाराष्ट्र के नागपुर से जुड़े मिले। इस मामले में 6 अन्य आरोपियों को चिन्हित किया गया है। पुलिस ने नागपुर जाकर आरोपियों के घरों में दबिश दी। लेकिन इससे पहले सभी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया है।

दरअसल, गुरुवार को सिवनी जिले के धूमा मझगवां और धनौरा में नदी और तालाबों के पास गोवंशों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंचे। मवेशियों के शव को देखकर लग रहा था कि 50 से ज्यादा मवेशियों की हत्या की गई है। सभी के गले रेत कर हत्या की आशंका जताई गई।

Read More News – सिवनी में गोवंश हत्याकांड पर CM सख्त, 2 आरोपियों पर लगा रासुका, CID करेगी जांच

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है। सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल और एसपी राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। वहीं 2015 बैच की IAS अफसर संस्कृति जैन को सिवनी जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। साथ ही उच्चस्तरीय जांच के लिए टीम गठित की है।

रविवार को कमिश्नर,आईजी सहित अन्य स्थानीय आलाधिकारी धूमा थाना इलाके पहुंचे। कल सीआईडी की टीम देर शाम इस स्थान का निरीक्षण कर चुकी है। वहीं आज जबलपुर जोन आईजी अनिल सिंह कुशवाहा ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि गौवंश हत्याकांड के तार महाराष्ट्र के नागपुर से जुड़े मिले। इस मामले में 6 अन्य आरोपियों को पुलिस ने चिन्हित कर उनके घरों पर दबिश दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले सभी फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों पर दस-दस हजार का इनाम घोषित किया है। आपको बता दें कि इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Related posts

बड़ी खबर: मुलताई नपा अध्यक्ष पद का निर्वाचन अवैध एवं शून्य घोषित

MPCG NEWS

VIDEO: एमपी के आफताब ने युवती को दी 36 टुकड़े करने की धमकी

MPCG NEWS

MP में मंच पर एक साथ नजर आएंगे प्रदीप मिश्रा और धीरेन्द्र शास्त्री

MPCG NEWS

Leave a Comment