window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सारनी एबीटाईप में खून से सनी लाश मिलने से मचा हड़कंप: मामले की जांच में जुटी सारणी पुलिस - MPCG News

सारनी एबीटाईप में खून से सनी लाश मिलने से मचा हड़कंप: मामले की जांच में जुटी सारणी पुलिस

सारनी। विद्युत नगरी सारनी के एबीटाइप कॉलोनी में अलसुबह एक मृत अवस्था में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टिय मामला छत से गिरकर मौत होने का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 13 निवासी टिन्नी राजपूत चोरी करने के उद्देश्य से रविवार की सुबह लगभग 5 बजे के आसपास क्वार्टर पर चढ़ा होगा। लोगों के मुताबिक टिन्नी नशे का आदी था नशे की पूर्ति करने ही शायद क्वार्टर में चोरी करने के उद्देश्य से घुसा होगा। हो सकता है पैर फिसलने के कारण वह छत से नीचे गिरा हो और गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दरअसल क्षेत्र के एबीटाइप में सुबह लगभग 6:00 बजे के आसपास जब लोगों ने क्वार्टर के बाहर बने आंगन में एक आदमी को खून से लथपथ और मृत अवस्था में देखा तो पूरे क्षेत्र में यह बात जंगल की आग की तरह फैल गई।

लोगों के द्वारा सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर सारणी एसडीओपी रोशन कुमार जैन, थाना प्रभारी रत्नाकर हिंदग्वे अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद मामले की जांच में जुट गए। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृश्य छत से गिरकर मौत होने का सामने आ रहा है। बाकी मामले का पूरा खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने मामले को विवेचना में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़े – छिंदवाड़ा: सड़क पर दिखा टाइगर परिवार: बाघिन और उसके 3 शावक, VIDEO वायरल
अग्निवीर भर्ती की दौड़ में बेहोश हुए दो सगे भाइयों की एक समान मौत, सदमे में पूरा परिवार

Related posts

Betul News: युवती का अपहरण कर भोपाल, दिल्ली ले जाकर किया दुष्कर्म का प्रयास

MPCG NEWS

आवास निर्माण के लिए रखे छड़ चोरी मामले में चौकी बसदेई पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

MPCG NEWS

पत्रकार के साथ महिलाओं ने की मारपीट को लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

MPCG NEWS

Leave a Comment