window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सारणी प्लांट में बड़ा हादसा टला, हाई वोल्टेज तार युवक के गले में फंसा, बाल बाल बची जान - MPCG News

सारणी प्लांट में बड़ा हादसा टला, हाई वोल्टेज तार युवक के गले में फंसा, बाल बाल बची जान

डिस्मेंटल कार्य के दौरान पोकलेन मशीन से टूटी लाइन, सुरक्षा लापरवाही पर उठे सवाल

जीत आम्रवंशी, 9691851267

बैतूल/सारणी। प्लांट में बुधवार सुबह लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने चल रहे डिस्मेंटल कार्य के दौरान पोकलेन मशीन का बूम ऊपर उठा होने के कारण प्लांट की हाई वोल्टेज लाइन से टकरा गया। टक्कर लगते ही बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। उसी समय मोरडोंगरी निवासी 19 वर्षीय पीयूष पवार वहां से गुजर रहा था। टूटकर गिरा तार उसके गले में फंस गया, जिससे वह झटके से गिरकर घायल हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 11:45 बजे की है। गनीमत रही कि तार में करंट प्रवाहित नहीं हो रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि यदि लाइन में करंट रहता तो पोकलेन मशीन और उसकी चपेट में आए युवक दोनों के लिए स्थिति जानलेवा बन सकती थी।

करेंट की चपेट में झुलसे पीयूष की तस्वीर

घटना के बाद प्लांट में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डिस्मेंटल कार्य के दौरान न तो सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे। लोगों ने प्रबंधन और संबंधित ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

सारणी: 10 वीं के परीक्षा परिणाम में खुशबू कापसे को मिली सफलता 86.8% प्रतिशत

MPCG NEWS

Betul Crime: 3 साल की मासूम बेटी को लेकर कुए में कूदने वाली हत्या की आरोपी मां को आजीवन कारावास

MPCG NEWS

रिश्वत मांगने वाले भ्रष्ट पटवारी को 4 वर्ष की सजा व जुर्माना

MPCG NEWS

Leave a Comment