window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); शिक्षक शरद कुमार शिववेदी को शिक्षा रत्न से सम्मान किया गया उत्तर प्रदेश सहारनपुर जनपद के ग्लोकल विश्वविद्यालय मिर्जापुर में आयोजित हुआ अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन | - MPCG News

शिक्षक शरद कुमार शिववेदी को शिक्षा रत्न से सम्मान किया गया उत्तर प्रदेश सहारनपुर जनपद के ग्लोकल विश्वविद्यालय मिर्जापुर में आयोजित हुआ अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन |

शिक्षक शरद कुमार शिववेदी को शिक्षा रत्न से सम्मान किया गया

उत्तर प्रदेश सहारनपुर जनपद के ग्लोकल विश्वविद्यालय मिर्जापुर में आयोजित हुआ अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन |

रविवार को ग्लोकल विश्वविधालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. पी. के. भारती के दिशानिर्देशन में ग्लोकल विश्वविद्यालय के सभागार में “अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन-2024” आयोजित किया गया ।
इस अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन का शुभारंभ कार्यक्रम के अतिथिगण एवं विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, जनपद सहारनपुर सहित देश के अन्य पन्द्रह राज्यों से आए लगभग 300 से अधिक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर विभूषित किया गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगगुरु पद्मश्री डॉ. भारत भूषण, उत्तर प्रदेश सरकार में विशेष सचिव, परिवहन विभाग अखिलेश कुमार (आईएएस), सहारनपुर के शहर काज़ी, काजी नदीम अख्तर, पद्मश्री डॉ. राजन सक्सेना, पद्मश्री चौ. सेठपाल सिंह सहित ग्लोकल विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. एस. के. शर्मा, प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. पी. के. मिश्रा एवं कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. एस.पी. पाण्डे,प्रतिकुलपति (आयुष) प्रोफेसर डॉ. जॉन फ़िनबे एवं प्रोफेसर डॉ. उमेश कुमार ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

ग्लोकल विश्वविधालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. पी. के. भारती ने संबोधित किया कि ये बड़े ही गर्व का विषय है कि ग्लोकल विश्वविद्यालय में “अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन-2024” आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि बेहतर व उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये ग्लोकल् विश्वविधालय विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत देश-विदेश के हजारों छात्र-छात्राएं यहाँ शिक्षा ग्रहण कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के शासकीय माध्यमिक शाला बरेलीपार (जुन्नारदेव)के इकलौते शिक्षक शरद कुमार शिववेदी को “शिक्षा रत्न सम्मान” से विभूषित करते हुए समस्त अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ‌।
जिले के लिए गौरव की बात है। शिक्षक शिववेदी के सम्मान के लिए जिले के लाडले सांसद माननीय विवेक बंटी साहू के द्वारा प्रसन्नता जाहिर की गई है। साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, संकुल प्राचार्य, जन शिक्षक , मीडिया के समस्त पदाधिकारी व साथी , संवाददाता बंधु,समस्त मित्रों , परिवार जनों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों, समस्त शिक्षक साथियों सहित शाला परिवार व अभिभावकगण, विद्यार्थियों द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाइयां दी गई हैं।
शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित होने पर शिक्षक शिववेदी द्वारा सभी को आभार व्यक्त किया गया है।
इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वर्णिमा सिंह, डॉ. रेशमा ताहिर एवं डॉ शोभा त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया।
इस कार्यक्रम में उपरोक्त गणमान्यों के अलावा आयोजन समिति के सदस्यों, समस्त विभागाध्यक्षों, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, जनपद सहरनपुर सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 300 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Related posts

*वक्फबोर्ड द्वारा मुस्लिम समाज शहडोल ने,कब्रिस्तान में पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने की चलाई मुहिम*

MPCG NEWS

05 एवं 07 फरवरी को दिव्यांगजनों भैयाथान व सूरजपुर में मूल्यांकन व परीक्षण शिविर

MPCG NEWS

-जिले के मंडीदीप में एम्बुलेंस 108 की बदहाल व्यवस्था की बड़ी लापरवाही उजागर,सड़क हादसे में घायल मरीज इलाज के बाद करता रहा एम्बुलेंस का लगभग एक घंटे तक इंतजार

MPCG NEWS

Leave a Comment