window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत छात्राओं को दी गई विभिन्न अधिनियमों तथा नवीन कानूनों की जानकारी - MPCG News

शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत छात्राओं को दी गई विभिन्न अधिनियमों तथा नवीन कानूनों की जानकारी

शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत छात्राओं को दी गई विभिन्न अधिनियमों तथा नवीन कानूनों की जानकारी
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता हेतु चलाए जा रहे “शक्ति अभिनंदन अभियान” अंतर्गत कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशानुसार गुरूवार को जिले के सभी विकासखण्डों में महिलाओं से संबंधित विभिन्न अधिनियमों व नवीन कानूनों पर चर्चा की गई। साथ ही महिला सुरक्षा हेतु साइबर सिक्यूरिटी सोशल मीडिया सिक्युरिटी विषय पर प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया।
इसी क्रम में ग्राम सालेरा में शासकीय हाईस्कूल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला बाल विकास विभाग के सहायक संचालक संजय गहरवाल द्वारा छात्राओं को मोबाईल एवं सोशल मीडिया पर होने वाली धोखाधड़ी तथा इससे बचने हेतु सावधानी बरतने के बारे में बताया गया। संरक्षण अधिकारी दिनेश मालवीय ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित कानूनों तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। काउंसलर किरण गौर द्वारा भी बालिकाओं की कैरियर काउंसलिंग की गई। इस अवसर पर शासकीय हाईस्कूल सालेरा के प्राचार्य,नन्दलाल यादव भी उपस्थित रहे।

Related posts

पालतू कुत्ते के कारण विवाद , 2 लोगों की हत्या

MPCG NEWS

कलेक्टर दुबे ने मंडीदीप में आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य का लिया जायजा

MPCG NEWS

भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े लिख रहे हैं विकास की गाथा उनके प्रयासों से गंगोटी शिवपुर नवापारा सड़क निर्माण हेतु 7.42 करोड़ रूपए की स्वीकृत मिली

MPCG NEWS

Leave a Comment