window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); लाड़ली बहना योजना से जीवन में आ रहीं खुशियों की सौगात - MPCG News

लाड़ली बहना योजना से जीवन में आ रहीं खुशियों की सौगात

लाड़ली बहना योजना से जीवन में आ रहीं खुशियों की सौगात
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन निवासी इंदू कुशवाह पहले बच्चों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए परिवार पर निर्भर रहती थीं। छोटे-छोटे खर्चों के लिए भी उन्हें कई बार सोचने पर मजबूर होना पड़ता था। लेकिन जब से उनके बैंक खाते में नियमित रूप से लाड़ली बहना योजना के तहत पैसे आने लगे, उनकी ज़िंदगी बदल गई। अब वह खुद बच्चों के लिए जरूरी सामान बाजार से खरीदकर लाती हैं। लाड़ली बहना इंदू कुशवाह बताती हैं मुझे हर महीने लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1250 रुपये मिलते हैं। अब मुझे बच्चों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। मैं खुद बैंक से पैसे निकालकर अपने बच्चों को मनचाही चीजें दिला रही हूं।
लाड़ली बहना इंदू कुशवाह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना के ज़रिए उनके जीवन में खुशियों की नई सौगात दी है। अब वह अपने बच्चों को मनचाही चीजें खिला रही हैं और अपने परिवार की छोटी-मोटी ज़रूरतों को खुद पूरा कर पा रही हैं। लाड़ली बहना योजना के कारण श्रीमती इंदू जैसे कई परिवारों में नई उम्मीदें और खुशियां आई हैं। यह योजना न केवल आर्थिक मदद देती है बल्कि महिलाओं को सशक्त और आत्म-निर्भर बनने का अवसर भी प्रदान करती है।

Related posts

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उत्तिष्ठ जागृत शिविर गर्ल्स स्कूल ग्राउंड पर आयोजित पथ संचलन का शहरवासियों द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवकों का जगह जगह फूलबरसाकर किया स्वागत

MPCG NEWS

परिवीक्षा अवधि में भी शिक्षकों को दिया जा रहा है संतान पालन अवकाश का लाभ,बीईओ कार्यालय की कार्यप्रणाली चर्चाओं में

MPCG NEWS

भीषण गर्मी में उबल रहा रायसेन शहर, लू के थपेड़ों व उमस से जनजीवन प्रभावित,मौसम में बार-बार बदलाव व भीषण गर्मी ने बढ़ाई जिला अस्पताल में ओपीडी की संख्या

MPCG NEWS

Leave a Comment